जय श्री गणेश

शायद मैं खुद को ही समझ नहीं पा रही…



शायद मैं खुद को ही समझ नहीं पा रही…

मैं हमेशा हर चीज़ से भागना क्यों चाहती हूँ?

लोगों से…
बातों से…
रिश्तों से…
और शायद सबसे ज्यादा—खुद से।

कभी-कभी मैं सीरियल इसलिए नहीं देखती कि मुझे वो पसंद हैं,
बल्कि इसलिए देखती हूँ क्योंकि उनके किरदारों की जिंदगी में खोकर
कुछ देर के लिए अपनी जिंदगी से दूर हो सकती हूँ।

किसी से बात नहीं करती,
क्योंकि डर लगता है…

कहीं कोई मेरे बहुत करीब न आ जाए,
कहीं उसे मेरी कमजोरियाँ न दिखाई देने लगें,
कहीं उसे पता न चल जाए कि जिस इंसान को वो मजबूत समझ रहा है,
वो अंदर से कितना थक चुका है।

मैं लोगों को avoid करती हूँ,
लेकिन सच ये है कि शायद मैं लोगों से नहीं,
अपने भीतर चल रही उन आवाज़ों से भाग रही हूँ
जिनसे मैं खुद भी नहीं बच पाती।

पता नहीं मेरी जिंदगी में क्या चल रहा है।

कभी-कभी इतना stress होता है कि लगता है—
सब कुछ बस यहीं रोक दूँ।

फिर खुद को याद दिलाती हूँ…

शायद जिंदगी पर हमारा पूरा अधिकार कभी था ही नहीं।

हमने इसे चुना नहीं था,
हमें ये जिंदगी मिली थी।

तो शायद इसे खत्म करने का फैसला भी
सिर्फ हमारी थकान के भरोसे नहीं किया जा सकता।

क्योंकि शायद अभी कहानी खत्म नहीं हुई है…

शायद मैं बस उस पन्ने पर हूँ
जहाँ मुझे आगे क्या लिखना है,
ये दिखाई नहीं दे रहा।

और शायद इसी उलझन में
मेरे मन में एक और ख्याल बार-बार आता है—

माँ बनना।

पता नहीं क्यों लगता है कि
शायद एक बच्चा मेरी जिंदगी में आएगा
तो सब ठीक हो जाएगा।

शायद मेरा ध्यान बदल जाएगा।
शायद मुझे जीने की कोई वजह मिल जाएगी।
शायद मेरे अंदर की ये खाली जगह भर जाएगी।

लेकिन फिर एक डर सामने खड़ा हो जाता है—

अगर ऐसा नहीं हुआ तो?

अगर बच्चा आने के बाद भी
मेरे अंदर का ये शोर वैसा ही रहा तो?

फिर मैं क्या करूँगी?

क्या मैं इसके लिए तैयार हूँ?

शायद नहीं।

Emotionally मैं बहुत कमजोर हो चुकी हूँ।
शरीर में क्या चल रहा है, ये भी हर बार समझ नहीं आता,
और दिमाग…

दिमाग तो जैसे हर वक्त किसी अनजान रास्ते पर दौड़ता रहता है।

मैं इन सबके बारे में सोचना नहीं चाहती।

सच में नहीं चाहती।

लेकिन हर विचार को रोक पाना
हमेशा हमारे हाथ में नहीं होता।

कभी किसी से बात करने का बहुत मन करता है।

बस कोई हो…

जो मेरी बात बीच में काटे नहीं,
मुझे समझाने की जल्दी न करे,
मेरी जिंदगी के फैसले मेरे लिए न करे।

बस चुपचाप सुने।

लेकिन अजीब बात है…

लोग हैं।

कुछ ऐसे भी हैं जो शायद मुझे समझ सकते हैं।

फिर भी मैं उनसे बात नहीं करना चाहती।

शायद इसलिए कि कुछ बातें कह देना आसान नहीं होता।

कभी-कभी समस्या ये नहीं होती कि
“किससे बात करें?”

समस्या ये होती है कि—

“जो अंदर है, उसे शब्दों में कैसे रखें?”

मैं खुद नहीं समझ पा रही कि मुझे जिंदगी से चाहिए क्या।

कभी लगता है बहुत कुछ चाहिए।
कभी लगता है कुछ भी नहीं चाहिए।

कभी लगता है मैं बहुत आगे जा सकती हूँ,
और अगले ही पल ऐसा लगता है
जैसे मैं किसी बंद कमरे में फँसी हुई हूँ…

चारों तरफ दीवारें हैं,
दरवाज़ा दिखाई नहीं देता,
और आवाज़ लगाने के लिए
कोई पास नहीं है।

कभी-कभी बहुत अकेलापन लगता है।

ऐसा अकेलापन जिसमें
भीड़ भी साथ नहीं दे पाती।

शायद कुछ समय बाद
मैं इन सब चीज़ों को समझ पाऊँ।

शायद एक दिन मुझे पता चल जाए
कि मैं किससे भाग रही थी,
किस चीज़ की तलाश में थी,
और मुझे वास्तव में चाहिए क्या।

लेकिन अभी…

अभी मेरे पास जवाब नहीं हैं।

सिर्फ सवाल हैं।

बहुत सारे सवाल।

और मैं बस चाहती हूँ कि
इन सवालों के जवाब मिलने तक
मैं खुद को खो न दूँ।

क्योंकि मुझे डर लगता है—

कहीं ऐसा न हो कि
जवाब मिलने से पहले ही
मैं इतनी थक जाऊँ कि आगे बढ़ने की ताकत न बचे।

मैं नहीं चाहती कि मेरी कहानी
मेरे सवालों के साथ ही खत्म हो जाए।

मैं चाहती हूँ कि एक दिन
मैं पीछे मुड़कर इस समय को देखूँ
और खुद से कह सकूँ—

“हाँ… वो वक्त बहुत मुश्किल था,
लेकिन मैं उससे निकल आई।”

शायद मुझे अभी किसी बड़े समाधान की जरूरत नहीं है।

शायद मुझे बस
एक ऐसा इंसान चाहिए
जो मेरे पास बैठकर कहे—

“तुम्हें अभी सब समझने की जरूरत नहीं है।
बस आज का दिन मेरे साथ निकाल लो।”

और शायद…

कभी-कभी जिंदगी को बचाने के लिए
पूरी जिंदगी का जवाब नहीं चाहिए होता।

बस अगला कदम दिखाई देना चाहिए।

और मैं…

शायद अभी उसी अगले कदम की तलाश में हूँ।

Share:

तुम… अच्छी लगती हो


तुम… अच्छी लगती हो

जब तुम खुद में ही कहीं
खोई-खोई सी होती हो,
नींद की बाँहों में
आधी सोई… आधी जागी सी होती हो,
बिना कुछ कहे भी
जाने क्यों बहुत कुछ कह जाती हो…

तुम अच्छी लगती हो।

जब तुम मुझमें कहीं
धीरे-धीरे सी खो जाती हो,
कुछ मेरी होती हो,
कुछ अपनी ही रह जाती हो…

तुम्हारी बातों में मेरा नाम,
और मेरी खामोशी में तुम्हारा एहसास होता है,
तब लगता है जैसे
इस भीड़ भरी दुनिया में
कोई सिर्फ मेरा भी होता है…

तुम अच्छी लगती हो।

जब तुम रूठी-रूठी सी होती हो,
कभी खुद से,
कभी मुझसे
थोड़ी-थोड़ी टूटी सी होती हो…

तब तुम्हारी नाराज़गी भी
अजीब-सी प्यारी लगती है,
तुम दूर होकर भी
मेरे और करीब लगती हो।

मन करता है तुम्हें मनाऊँ,
तुम्हारी खामोशी को पढ़ूँ,
और बिना कुछ पूछे
बस तुम्हारे पास बैठा रहूँ…

शायद तुम कुछ न कहो,
शायद मैं भी कुछ न कहूँ,
लेकिन हमारी खामोशियों के बीच
जो बात होगी…

वो दुनिया की किसी भी बात से
ज़्यादा खूबसूरत होगी।

जब तुम
थोड़ी-सी अपनी लगती हो,
थोड़ी-सी अजनबी,
थोड़ी-सी हकीकत,
और थोड़ी-सी कोई अधूरी-सी कहानी…

जब तुम्हें देखकर लगता है
कि शायद तुम सच नहीं,
मेरे किसी खूबसूरत सपने का हिस्सा हो…

तब भी—

तुम अच्छी लगती हो।

तुम्हारी हँसी अच्छी लगती है,
तुम्हारी नाराज़गी अच्छी लगती है,
तुम्हारा चुप रहना अच्छा लगता है,
तुम्हारा बिना वजह मुस्कुरा देना अच्छा लगता है।

सच कहूँ…

तुम्हें किसी एक अंदाज़ में पसंद करना
मुझे कभी आया ही नहीं।

तुम जैसी भी होती हो,
जिस पल जैसी भी होती हो…

बस… अच्छी लगती हो।

और शायद प्यार यही तो है—

किसी को बदलकर चाहना नहीं,
बल्कि उसकी हर छोटी-सी कमी,
हर खामोशी, हर नाराज़गी,
हर अधूरेपन के साथ
उसे उसी तरह चाहना…

जैसी वो है।

और तुम…

तुम जैसी हो,
वैसी ही…
बहुत अच्छी लगती हो।
❤️


Share:

माँ — एक शब्द नहीं, पूरी दुनिया


माँ — एक शब्द नहीं, पूरी दुनिया

Mother, Mama, Ammee, Mamá, अम्मा, आई, माई…

भाषाएँ अलग हैं, उच्चारण अलग हैं, शब्द अलग हैं…
लेकिन इन सब शब्दों में छुपा भाव एक ही है—“माँ।”

सर्द रातों में किसके हाथों की गर्माहट याद आती है?
लंबे और अकेले रास्तों पर किसका साथ चाहिए होता है?
थककर लौटने पर किसकी एक आवाज़ सुनकर मन को सुकून मिलता है?

माँ की।

माँ सिर्फ एक शब्द नहीं है।
माँ किसी रिश्ते का नाम भर नहीं है।

माँ एक इंसान के लिए पूरी दुनिया होती है।

इंसान अपनी माँ से दूर जा सकता है,
उससे महीनों बात किए बिना रह सकता है,
अपने काम और अपनी जिंदगी में इतना व्यस्त हो सकता है कि माँ को फोन करना भी भूल जाए…

लेकिन सच ये है कि—

माँ से दूर जाकर कोई कभी अपने घर से दूर नहीं हो पाता।

क्योंकि माँ जहाँ होती है,
वहीं घर होता है।

और माँ के बिना वही घर…
कितना भी बड़ा क्यों न हो,
कहीं न कहीं घर जैसा नहीं लगता।

ज़िंदगी चलती रहती है,
लोग मिलते हैं, रिश्ते बनते हैं,
हम बड़े होते जाते हैं…

लेकिन माँ के बिना जिंदगी में एक ऐसी खाली जगह रह जाती है,
जिसे दुनिया की कोई चीज़ भर नहीं सकती।

शायद कोई नहीं बता सकता…

शायद कोई ठीक-ठीक नहीं बता सकता कि
एक बच्चा अपनी माँ के लिए क्या महसूस करता है।

और शायद…

एक माँ भी नहीं बता सकती कि वह अपने बच्चे के लिए क्या महसूस करती है।

जब बच्चा छोटा होता है,
माँ उसे पकड़कर चूमती है,
गले लगाती है,
उसके माथे पर हाथ रखती है,
उसकी छोटी-सी तकलीफ़ पर पूरी रात जाग जाती है।

तब बच्चे को लगता है—
माँ तो हमेशा मेरे साथ रहेगी।

फिर बच्चा बड़ा होने लगता है।

बातों में औपचारिकता आ जाती है।
गले लगने की जगह सिर्फ पैर छूना रह जाता है।
“माँ, कैसी हो?” की जगह
“हाँ माँ, मैं ठीक हूँ…” जैसे छोटे-छोटे जवाब रह जाते हैं।

और धीरे-धीरे…

प्यार कम नहीं होता, बस जताना कम हो जाता है।

एक उम्र के बाद माँ भी समझ जाती है कि उसका बच्चा बड़ा हो गया है।

अब उसे हर बात पर गले लगाना शायद अच्छा नहीं लगेगा।
हर बार माथे पर हाथ रखना शायद उसे बचकाना लगेगा।
इसलिए माँ अपने हाथ रोक लेती है।

लेकिन क्या उसके मन में भी वो प्यार रुक जाता है?

नहीं।

शायद आज भी माँ तुम्हें देखकर अपने मन में वही सवाल करती है—

“बच्चा… कैसा है तू?”

बस फर्क इतना है कि अब वह पूछ नहीं पाती।

वह फोन करती है और पूछती है—

“खाना खा लिया?”

“समय पर घर पहुँचे?”

“काम कैसा चल रहा है?”

“पैसे हैं ना?”

और हम सोचते हैं कि माँ तो बस यही सब पूछती रहती है।

लेकिन इन छोटे-छोटे सवालों के पीछे एक बहुत बड़ा सवाल छुपा होता है—

“मेरा बच्चा खुश तो है ना?”

माँ शायद आज भी तुम्हें गले लगाकर पूछना चाहती है—

“बच्चा… कैसा है तू?”

लेकिन कह नहीं पाती।

और शायद हम भी अपनी माँ को गले लगाकर बस इतना कहना चाहते हैं—

“माँ, मैं ठीक हूँ…
और तुम मेरे साथ हो,
तो सच में सब ठीक है।”

क्योंकि दुनिया चाहे हमें कितना भी मजबूत बना दे,
कितना भी बड़ा कर दे…

माँ के सामने हम आज भी वही छोटे बच्चे होते हैं,
जिन्हें उसकी गोद में सिर रखकर
कुछ देर के लिए दुनिया भूल जाना आता है।

इसलिए अगर माँ पास है…

तो आज उसे सिर्फ इतना मत पूछना—

“खाना खाया?”

कभी उसके पास बैठकर पूछना—

“माँ… तुम कैसी हो?”

हो सकता है वह मुस्कुराकर कह दे—

“मैं तो ठीक हूँ।”

लेकिन उसकी आँखों में शायद वह जवाब मिल जाए,
जो वह शब्दों में कभी नहीं कह पाई—

“बस तू खुश रह…
मेरे लिए इतना ही काफी है।”

माँ… सच में एक शब्द नहीं।
माँ वो दुनिया है,
जिसके बिना पूरी दुनिया भी अधूरी लगती है।
❤️

Share:

वो रविवार — जब मेरा पहला प्यार फिर सामने आया



वो रविवार — जब मेरा पहला प्यार फिर सामने आया

कुछ मुलाकातें कुछ घंटों की होती हैं…

लेकिन उनकी यादें जिंदगी भर साथ चलती हैं।

यह कहानी भी ऐसी ही एक मुलाकात की है।

मेरा नाम राज है।

और रानी

वो मेरी जिंदगी का पहला प्यार थी।

वक्त के साथ हमारी राहें अलग हो गईं। रानी की शादी हो गई। उसकी अपनी दुनिया बस गई और अब उसका एक छोटा-सा बेटा भी था—दीपम

जिंदगी बहुत आगे निकल चुकी थी।

लेकिन दिल…

दिल कभी-कभी वहीं ठहर जाता है, जहाँ उसे पहली बार प्यार मिला था।


वो रविवार

उस दिन रविवार था।

रानी जयपुर से इंदौर आ रही थी। उसने मुझे बताया था कि वो रात करीब 7:30 बजे इंदौर पहुँचेगी। इसके बाद उसे भोपाल जाना था

इसी भरोसे पर राज उस दिन अपनी नौकरी पर चला गया।

कंपनी में मोबाइल इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं थी, इसलिए राज को पता ही नहीं चला कि रानी समय से पहले इंदौर पहुँच गई है।

शाम करीब 6 बजे, जब राज कंपनी से बाहर निकला और उसने मोबाइल देखा, तो रानी का मैसेज था—

“मैं इंदौर आ गई हूँ।”

राज ने तुरंत जवाब करना चाहा।

लेकिन उसका जवाब रानी तक नहीं पहुँच पाया।

कुछ देर बाद राज ने मैसेज किया—

“कहाँ हो? कहाँ मिलना है?”

रानी का जवाब आया—

“कहीं नहीं… रहने दो।”

बस कुछ शब्द थे।

लेकिन राज समझ गया कि रानी नाराज़ है।

उसके दिल में डर बैठ गया।

“इतने सालों बाद मिलने आई थी… और मेरी वजह से नाराज़ होकर चली गई तो?”

राज ने फोन किया।

कोई जवाब नहीं।

फिर कॉल किया।

फिर भी नहीं।

मैसेज किए…

लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

राज ने बाइक सड़क के किनारे रोक दी।

उसके मन में बेचैनी बढ़ती जा रही थी।

आख़िर वो रानी थी।

उसका पहला प्यार।

राज ने एक सिगरेट जलाई।

शायद उसे लगा कि इससे बेचैनी कम होगी।

लेकिन नहीं हुई।

उसने दूसरी सिगरेट भी जला ली।

फिर भी मोबाइल की स्क्रीन शांत थी।

आखिर राज ने उसे मैसेज किया—

“तूने ही तो कहा था कि 7:30 बजे आएगी। इसलिए मैं कंपनी से देर से निकला। मुझे पता नहीं था कि तू इतनी जल्दी आ जाएगी। गलती हो गई… माफ़ कर दे। एक बार मिल ले। बता, कहाँ आऊँ?”

कुछ देर बाद रानी का जवाब आया—

“मैं अभी अपनी फ्रेंड के घर हूँ। तू Chartered Bus Station आ जा। मैं भी वहीं आऊँगी। मेरी बस वहीं से मिलेगी।”

मैसेज पढ़ते ही राज के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

कुछ मिनट पहले तक जो दिल डर से भरा था, उसमें अचानक उम्मीद लौट आई।

उसने बाइक स्टार्ट की।

और Chartered Bus Station की तरफ निकल पड़ा।

शायद उस दिन वो बाइक नहीं चला रहा था…

वो अपने पुराने प्यार से मिलने जा रहा था।


एक चॉकलेट और बहुत सारा इंतज़ार

जल्दी में राज बाइक थोड़ी तेज चला रहा था।

मन में बस एक ही ख्याल था—

“कहीं मैं देर से न पहुँच जाऊँ… कहीं रानी फिर नाराज़ न हो जाए।”

रास्ते में राज ने सेंटर फ्रेश खरीदा और खा लिया, ताकि सिगरेट की गंध कम हो जाए।

फिर उसे दीपम की याद आई।

उसने सोचा—

“उसके बच्चे के लिए कुछ ले जाना चाहिए।”

राज ने दीपम के लिए एक चॉकलेट खरीद ली।

पता नहीं क्यों…

लेकिन उस बच्चे से मिलने की इच्छा भी उसके अंदर बहुत ज्यादा थी।

कुछ देर बाद राज Chartered Bus Station पहुँच गया।

लेकिन रानी वहाँ नहीं थी।

राज ने इंतज़ार करना शुरू किया।

उसके मोबाइल में सिर्फ 7% बैटरी बची थी।

उसे डर लग रहा था कि कहीं मोबाइल बंद न हो जाए।

अगर मोबाइल बंद हो गया तो?

रानी से बात कैसे होगी?

उसने मोबाइल डेटा बंद कर दिया और बाइक के पास खड़ा हो गया।

हर तरफ नजरें दौड़ाता रहा।

हर कुछ मिनट में लगता—

“शायद अब आएगी…”

करीब 30 मिनट गुजर गए।

लेकिन रानी नहीं आई।

राज की बेचैनी फिर बढ़ने लगी।

उसने फोन किया।

रानी ने फोन नहीं उठाया।

उसने डेटा चालू किया और मैसेज किया—

“कहाँ हो?”

फिर भी कोई जवाब नहीं।

राज ने फिर डेटा बंद कर दिया।

कुछ मिनट बाद उसने दोबारा डेटा चालू किया।

इस बार रानी का मैसेज था—

“ऑटो में हूँ… आ रही हूँ।”

राज के चेहरे पर फिर मुस्कान आ गई।

अब इंतज़ार मुश्किल नहीं लग रहा था।

क्योंकि उसे पता था…

वो आ रही है।


वो पल

राज अपनी बाइक के पास खड़ा था।

तभी एक लड़की ऑटो से आई और उसकी बाइक के बिल्कुल पास आकर खड़ी हो गई।

वो काफी देर तक वहीं खड़ी रही।

शायद उसे लगा कि राज उसी के लिए खड़ा है।

राज को भी कुछ पल के लिए अजीब लगा।

फिर वो लड़की अपने पिता से फोन पर बात करते हुए एक पेड़ के पास जाकर बैठ गई।

राज ने उस तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

उसका इंतज़ार किसी और के लिए था।

रानी का।

कुछ देर बाद रानी आई।

वो उसी तरफ उतरी और राज को इशारा करके बुलाने लगी।

लेकिन राज उस तरफ देख ही नहीं रहा था।

रानी ने फोन किया और कहा—

“इधर देख।”

राज ने जैसे ही उसकी तरफ देखा…

कुछ पल के लिए उसकी नजर रानी की आँखों में ठहर गई।

इतने सालों के बाद सामने देखकर जाने कितनी पुरानी यादें एक साथ लौट आईं।

राज कुछ कह नहीं पाया।

बस उसकी आँखों में देखता रहा।

फिर धीरे-धीरे उसकी तरफ बढ़ा।

लेकिन वही लड़की अभी भी पेड़ के पास बैठी थी।

राज को लगा कि अगर वो सीधे वहाँ गया तो उसे गलतफहमी हो सकती है।

इसलिए राज पेड़ के पीछे से घूमकर रानी के पास पहुँचा।

और फिर…

उसने दीपम को अपनी बाहों में लिया।


दीपम के साथ कुछ पल

दीपम बहुत प्यारा और चंचल बच्चा था।

कुछ ही पलों में राज उसके साथ घुल-मिल गया।

वो आगे-आगे चलता…

और राज उसके पीछे-पीछे भागता।

कभी दीपम इधर जाता, कभी उधर।

राज उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ता।

उसके साथ खेलते हुए राज के मन में एक अजीब-सा अपनापन पैदा हो रहा था।

ऐसा लग रहा था जैसे वो किसी और का बच्चा नहीं…

उसका अपना बच्चा हो।

शायद रानी भी मन ही मन सोच रही होगी—

“इसे तो मेरे बच्चे से इतना प्यार हो गया है कि ये मुझे देख भी नहीं रहा…”

लेकिन सच यही था।

उस वक्त राज का पूरा ध्यान दीपम पर था।

वो उसके साथ खेलता रहा।

दीपम हँसता…

राज मुस्कुराता।

उसकी छोटी-छोटी शरारतों के पीछे भागता।

और मन ही मन सोचता रहा—

“काश… जिंदगी कुछ और होती।”

कुछ देर के लिए राज ने अपनी सारी परेशानियाँ भूल दी थीं।

न बीता हुआ वक्त याद था…

न आने वाली सुबह।

बस सामने रानी थी…

और उसके साथ दीपम।


बस में जाने का फैसला

कुछ देर बाद राज दीपम को लेकर बस की तरफ चलने लगा।

इतने में रानी भी अपना बैग लेकर पीछे से आई और बस में चढ़कर ऊपर वाली सीट की तरफ चली गई।

राज नीचे ही था।

उसे समझ नहीं आया कि रानी अचानक बस में क्यों चली गई।

उसने सोचा—

“शायद बैग रखने गई होगी… थोड़ी देर में वापस आ जाएगी।”

इसलिए राज फिर नीचे दीपम के साथ खेलने लगा।

दीपम बहुत चंचल था।

वो भागता और राज उसके पीछे भागता।

वो रुकता तो राज उसके पास बैठ जाता।

समय कब निकल गया, पता ही नहीं चला।

फिर दीपम को भूख लग गई।

तब तक रात के करीब 9 बज चुके थे।

रानी बस से नीचे आई और दीपम को लेकर अंदर चली गई।

राज बाहर खड़ा सोचने लगा—

“अब मुझे बस में जाना चाहिए या नहीं?”

मन में थोड़ा डर भी था।

“कहीं रानी किसी बात से फिर नाराज़ तो नहीं हो जाएगी?”

लेकिन दिल उसे छोड़कर जाने को तैयार नहीं था।

आखिर राज भी बस में चला गया।

रानी पहले ही ऊपर वाली सीट पर चढ़कर जा चुकी थी।

राज भी सीढ़ियाँ चढ़कर ऊपर पहुँचा।

दीपम उसके पास था।

राज ने उसे रानी के पास दे दिया।

दीपम को भूख लगी थी।

रानी ने उसे दूध दिया।

उसने दूध पिया…

और कुछ ही देर बाद फिर खेलने लगा।

राज उसे देखता रहा।

उस मासूम बच्चे को देखकर उसके दिल में बहुत प्यार उमड़ रहा था।

उस पल उसे ऐसा महसूस हुआ जैसे—

रानी उसकी पत्नी है… और दीपम उसका अपना बच्चा।

कुछ पलों के लिए उसने अपनी असली जिंदगी भूल दी।

दिल कर रहा था कि वो यहीं बैठा रहे।

इन दोनों के साथ।

शायद मन के किसी कोने में यह भी इच्छा थी—

“काश, मैं भी इनके साथ भोपाल चला जाऊँ…”

लेकिन राज कुछ कह नहीं पा रहा था।

इतने सालों के बाद रानी उसके सामने थी, लेकिन शब्द जैसे कहीं खो गए थे।


“ठीक है…”

रात करीब 9:15 बजे रानी ने राज से कहा—

“ठीक है…”

राज ने उसकी बात को शायद इस तरह समझा कि वो उसे जाने के लिए कह रही है।

मगर उसका मन बिल्कुल नहीं था जाने का।

वो दीपम के साथ करीब पाँच मिनट और खेलता रहा।

शायद वो उन आखिरी पलों को थोड़ा और जी लेना चाहता था।

इसी बीच शायद रानी के फोन पर किसी का कॉल आया।

राज को लगा कि अब उसे निकल जाना चाहिए।

वो उठ गया।

दिल कह रहा था—

“थोड़ी देर और रुक जा…”

लेकिन कदम जाने के लिए उठ चुके थे।

राज नीचे उतर आया।

जाने से पहले उसने वापस रानी की तरफ देखा और इशारे से कहा—

“मैं जा रहा हूँ।”

रानी ने भी इशारे में कहा—

“जाओ…”

बस एक शब्द।

लेकिन उस एक शब्द ने राज के दिल में बहुत कुछ छोड़ दिया।


बस चली गई…

राज बस के बाहर आकर खड़ा हो गया।

उसने सोचा था कि बस चली जाएगी और वो घर चला जाएगा।

लेकिन उसके कदम वहीं रुक गए।

वो बस के जाने तक वहीं खड़ा रहा।

फिर बस धीरे-धीरे चलने लगी।

राज की नजर बस पर थी।

वो उसे तब तक देखता रहा, जब तक बस उसकी आँखों से दूर नहीं हो गई।

रानी अब भोपाल की तरफ जा रही थी।

और राज…

वहीं खड़ा रह गया था।

बस चली गई।

लेकिन उसका मन जैसे उसी बस के साथ चला गया।

कुछ देर तक राज चुपचाप खड़ा रहा।

उस रात उसे अंदर से बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था।

वो बाइक पर बैठा और घर की तरफ निकल पड़ा।

सड़क वही थी।

रात वही थी।

शहर वही था।

लेकिन राज के अंदर कुछ बदल चुका था।

कुछ घंटों पहले वो अपने पहले प्यार से मिलने गया था।

और अब उसके पास सिर्फ कुछ यादें थीं—

रानी की आँखों में वो मुलाकात…

दीपम की मासूम मुस्कान…

उसके साथ बिताए हुए कुछ घंटे…

और बस की वो आखिरी विदाई।

राज को उस रात एक बात समझ आई—

प्यार हमेशा किसी को पा लेने का नाम नहीं होता।

कभी-कभी प्यार का मतलब होता है किसी को सामने देखकर खुश होना…

उसके बच्चे की मुस्कान में अपनी खुशी ढूँढना…

कुछ घंटों को पूरी जिंदगी जैसा महसूस करना…

और फिर उसे अपनी आँखों के सामने दूर जाते हुए देखना।

रानी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी थी।

राज भी अपनी जिंदगी जी रहा था।

लेकिन उस रविवार की रात…

दोनों की जिंदगी के रास्ते कुछ घंटों के लिए फिर एक जगह आ मिले थे।

और शायद यही उन दोनों की कहानी की सबसे खूबसूरत बात थी।

वो साथ नहीं थे… फिर भी उस रात कुछ पल ऐसे थे, जब राज को लगा कि उसकी अधूरी कहानी पूरी हो गई है।

वो घर की तरफ बढ़ता रहा।

पीछे Chartered Bus Station की रोशनी धीरे-धीरे दूर होती जा रही थी।

लेकिन उसके दिल में उस रात की एक तस्वीर हमेशा के लिए रुक गई—

रानी सामने थी… दीपम उसके साथ था… और राज कुछ पलों के लिए उस जिंदगी में जी रहा था, जो शायद कभी उसकी हो ही नहीं सकती थी।

और शायद…

कहानी यहीं खत्म नहीं हुई थी।

क्योंकि कुछ कहानियाँ खत्म होने के बाद भी दिल में चलती रहती हैं।

और राज की कहानी भी अभी बाकी थी…

Share:

सामान्य ज्ञान के एग्जाम पूछे में पूछे जने वाले 200 महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर

सामान्य ज्ञान के एग्जाम पूछे में पूछे जने वाले 200 महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर



1. चंडीगढ़ का रॉक गार्डन (शैल उद्यान) किसने बनाया था?
उत्तर.नेकचंद्र

2. भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है-
उत्तर.भारत रत्न

3. भारतीय सेना में ‘विजयंत’ नाम है-उत्तर.एक टैंक का

4. शरीर के किस अंग में यूरिया बनता है?उत्तर.लिवर

5. किसके नेतृत्व में 1776 में अमेरिका को स्वतंत्रता प्राप्त हुई?
उत्तर.जार्ज वाशिंगटन

6. भारत का कौन सा शहर ‘गुलाबी नगरी के नाम से जाना जाता है?
उत्तर.जयपुर

7. विश्व का सबसे बड़ा देश कौन सा देश है?उत्तर.रूस

8. ससार का सबसे बड़ा फूल कौन सा है
उत्तर. रेफ्लेसिया

9. बायोगैस का प्रमुख अवयव
उत्तर. मीथेन

10. सिख धर्म के संस्थापक कौन थे?उत्तर.गुरुनानक देव

11. मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर.राष्ट्रपति

12. कंचन गंगा पर्वत शिखर कहाँ स्थित है?उत्तर.सिक्किम

13. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक कौन थे?
उत्तर.ए ओ ह्यूम

14. नील नदी के किनारे कौन सी सभ्यता का विकास हुआ था?
उत्तर.मिश्र सभ्यता

15. प्रोटीन के सबसे अधिक स्त्रोत पाया जाता है।
उत्तर सोयाबीन मे
16. ध्वनि कि चाल अधिकतम किसमें होती है?
उत्तर.स्टील
17. माउन्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाला प्रथम व्यक्ति कौन था?
उत्तर.तेनजिंग नोर्गे
18. सिनकोना पौधे के किस भाग से कुनैन प्राप्त किया जाता है।
उत्तर तने की छाल से

19. भारत के राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के रचयिता थे-
उत्तर.रवीन्द्रनाथ टैगोर

20. किस देश में सूची स्तम्भ (पिरामिड) पाये गए हैं
उत्तर.मिश्र

21. सविनय अवज्ञा आंदोलन कब प्रारम्भ हुआ था?
उत्तर.1942 ई में

22. बह्रस्पति के कितने चन्द्रमा है?
उत्तर.16

23. परमाणु घड़ी किस प्रभाव के अतर्गत कार्य करती है।
उत्तर पीजोइलेक्ट्रिक प्रभाव

24. एक घण्टे में पृथ्वी कितने देशान्तर घूमती है?I
उत्तर.15°

25. कौन सा राज्य भारत के वृहद प्रायद्वीपीय पठार का भाग नही है?
उत्तर.मध्य प्रदेश

26. पृथ्वी के नजदीक वायुमण्डल की सबसे निचली परत है-
उत्तर.क्षोभ मण्डल

27. “ए मेरे वतन के लोगो” देशभक्ति गीत किसने लिखा है
उत्तर.प्रदीप

28. महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?उत्तर.वाई बी चौहान

29. प्रसिद्ध शिलोत्कीर्ण (पत्थर काटकर बनाया गया) कैलाश मन्दिर कहाँ स्थित है?उत्तर.एलोरा

30. “मंदिरो की पूण्यभूमि” भारत के किस राज्य को कहा जाता है
उत्तर.तमिलनाडु

31. नेफ्त (NEFT) का पूरा नाम है ?उत्तर.नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फुंद्स ट्रेन

32. ‘गुरुत्वाकर्षण’ की खोज किसने की थी?उत्तर.न्यूटन

33. लेज का नियम किससे सबधित है
उत्तर, ऊर्जा सरक्षण 

34. भारत का सबसे पुराना संयुक्त स्टॉक बैंक कौन सा है?
उत्तर.इलाहाबाद बैंक

35. भारतीय मानक समय आधारित है।
उत्तर. 80° 30′ पूर्व देशान्तर पर

36. स्वतन्त्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल थे?
उत्तर.सी राजगोपालाचारी

37. खरीफ के मौसम का समय क्या है।
उत्तर जून से सित बर

38. बोधगया किस धर्म से सम्बंधित है?उत्तर.बौद्ध धर्म

39. शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?उत्तर.5 सितम्बर

40. पानीपत का प्रथम युद्ध लड़ा गया था?उत्तर.बाबर और इम्ब्राहिम लोदी के बीच

41. विश्व बैंक का मुख्यालय कहाँ है?
उत्तर: वाशिंगटन

42. कन्याकुमारी में रॉक मेमोरियल (शैल स्मारक) को किसकी स्मृति में समर्पित किया गया?
उत्तर.स्वामी विवेकानन्द

43. विश्व का सबसे लम्बा पशु है –उत्तर.जिराफ

44. नीली क्राति किससे सबधित है
उत्तर मत्स्य उत्पादन

45. कमरे मे रखे रेफ्रिजरेटर का दरवाजा खोल दिया जाए तो क्या होगा।
उत्तर कमरे का तापमान बढ़ जाएगा।

46. कच्चे फलो को पकाने के लिए उपयोग मे आने वाली गैस कोनसी है।
उत्तर ऐसीटिलीन

47. तारो व सूर्य की ऊर्जा का स्त्रोत क्या है।
उत्तर नाभिकीय सलयन

48. कार्बोहाइड्रेट मे आते है।
उत्तर स्टार्च एव शर्करा

49. शिवाजी की मृत्यु कब हुई थी?
उत्तर.12 अप्रैल, 1680

50. विश्व युद्ध कब लड़ा गया था ?
उत्तर.1914-1918 ई


51. पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे का मुख्यालय कहाँ है?
उत्तर.मालीगांव

52. जीएए आर की फुल फोर्म क्या है ?उत्तर.जनरल एंटी एवॉइडेंस रूल्स

53. भारतीय की डीजल इंजन विनिर्माण इकाई ‘डीजल लोकोमोटिव वर्क्स’ कहाँ स्थित है?
उत्तर.वाराणसी

54. प्रार्थना समाज की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर.आत्माराम पांडुरंग

55. अमरावती बौद्ध स्तूप कहाँ है ?
उत्तर.आंध्र प्रदेश

56. दिल्ली की सुल्तान रजिया सुल्तान किसकी पुत्री थी?
उत्तर.इल्तुतमिश

57. जापान पर परमाणु बम कब गिराया गया था?
उत्तर.सन् 1945

58. विश्व का कौन सा ऐसा देश है जहाँ मच्छर नहीं पाये जाते है?
उत्तर.फ्रांस

59. संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे?
उत्तर. डॉ भीमराव अंबेडकर

60. अलीगढ़ किस उत्पाद के लिए मसहूर है?उत्तर. ताले बनाने के लिए

61. मनुष्य के शरीर मे सबसे ज्यादा मात्रा मे पाए जाने वाला तत्व कोनसा है।
उत्तर ऑक्सीजन

62. साधारणता उपयोग होने वाली बिजली के बल्ब मे कौन सी गैस भरी जाती है।
उत्तर निऑन

63. केद्रीय औषधि अनुसधान सस्थान कहा स्थित है।
उत्तर लखनऊ

64. पूर्वोत्तर राज्य में सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
उत्तर.अरुणाचल प्रदेश

65. जलियांवाला बाग में गोली चलाने का आदेश किसने दिया था?
उत्तर.जनरल ओ डायर

66. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है-उत्तर.प्रशांत महासागर

67. कोयले का सर्वाधिक उत्पादन कहाँ होता है?
उत्तर.बिहार

68. चीन की दीवार की लम्बाई कितनी है?उत्तर.2400 किमी

69. धृतराष्ट्र के सारथी का नाम क्या था?उत्तर.संजय

70. जलियाला वाला बाग किस शहर में स्थित है?
उत्तर.अमृतसर

71. पानीपत का प्रथम युद्ध किस के बीच लड़ा गया था?
उत्तर बाबर और इम्ब्राहिम लोदी के बीच

72. किस भारतीय खिलाड़ी को “जंम्बो” नाम से जाना जाता हैं?
उत्तर.अनिल कुंबले

73. वायु का दबाव किसके कारण होता है?उत्तर.घनत्व

74. स्वामी दयानंद सरस्वती का असली नाम क्या था?
उत्तर.मुल शंकर

75. भारत मे रबड़ उत्पादन मे अग्रणी राज्य कौन सा है।
उत्तर केरल

76. किस शासक ने ग्रांड ट्रक रोड का निर्माण कराया था?
उत्तर.शेरशाह सूरी

77. भारत सर्वाधिक शिक्षित राज्य है?उत्तर.केरल

78. हरित क्राति के दौरान सबसे अधिक किस खाद्यान्न का उत्पादन बढ़ा है।
उत्तर गेहू का

79. संसार का सबसे बड़ा टापू कौन सा है।
उत्तर.ग्रीनलैंड

80. “जय जवान, जय किसान” का नारा किसने दिया था?
उत्तर.लाल बहादुर शास्त्री

81. भारतीय कृषि अनुस धान स स्थान कहा स्थित है।
उत्तर नई दिल्ली

82. बोधगया किस धर्म से सम्बंधित है?उत्तर.बौद्ध धर्म

83. चोल प्रशासन की मुख्य विशेषता क्या थी?
उत्तर.ग्रामीण स्वायत्तता

84. किस स्थान पर तेल रिफायनरी कारखाना है?
उत्तर.बरौनी

85. महात्मा गांधी जी की पत्नी का नाम क्या था?
उत्तर.कस्तूरबा गांधी

86. “जनरल” किस सेना का एक अधिकारी पद है?
उत्तर.थल सेना

87. मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?उत्तर.राज्यपाल

88. एसटीडी (STD) की फुल फोर्म क्या है ?उत्तर.सब्स्क्राईबर ट्रंक डायलिंग

89. ‘गाँधी’ फ़िल्म में गाँधी की भूमिका किसने निभाई ?
उत्तर.बेन किंग्सले

90. पुस्तक “वार एन्ड पीस” लेखक है?उत्तर.लियो टॉलस्टाय

91. रेल पथ के मीटर गेज की चौड़ाई कितनी होती है?
उत्तर.1 मीटर

92. यदि वस्तु की चाल आधी कर दी जाए तो गतिज ऊर्जा होंगी।
उत्तर एक चौथाई रह जाएगी

93. ध्वनि का वेग सर्वाधिक होता है।
उत्तर ठोस मे

94. मैरी कॉम का सम्बंध किस खेल से है?उत्तर.बोक्सिंग

95. पृथ्वी की सतह से सबसे दूर वायुमण्डलीय परत किस नाम से विदित है?उत्तर.वर्हि मण्डल

96. मानसून हवाएँ कौन सी होती है?उत्तर.वर्षा ऋतु की हवाएँ

97. माओ-त्से तुंग सम्बंधित है-
उत्तर.चीन

98. समुद्री मार्ग से भारत पहुँचने वाला व्यक्ति कौन था?
उत्तर.वास्कोडिगामा

99. सूर्य से सबसे नजदीक गृह कौन सा है?
उत्तर.बुध

100. विख्यात पर्यटन-स्थल “गुलमर्ग” भारत के किस क्षेत्र में स्थित है?
उत्तर.कश्मीर

101. लाला लाजपत राय के प्रयासों पर गठित बैंक कौन सा है?
उत्तर.पंजाब नेशनल बैंक

102. जीन शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया।
उत्तर जोहानसन ने

103. लक्षदीप की राजधानी है।
उत्तर.करवती

104. बड़ा इमामबाड़ा कहाँ स्थित है ?उत्तर.लखनऊ

105. भारत में सबसे लम्बी सड़क है-
उत्तर.जी टी रोड

106. किस स्थान पर सिंधु घाटी सभ्यता का बन्दरगाह स्थित है?
उत्तर.लोथल

107. कृष्णा नदी का उद्गम स्थल किसके समीप है।
उत्तर.महाबलेश्वर

108. हॉकी खेल में प्रत्येक टीम में कितने खिलाड़ी होते है-
उत्तर.11

109. मध्य प्रदेश अतिरिक्त भारत का कौन सा राज्य सात राज्यों की सीमा को स्पर्श करती है?
उत्तर.असम

110. सबसे पुराना वाद्य यंत्र कौन-सा है ?उत्तर.वीणा

111. सबसे मजबूत मासपेशी पाई जाती है।
उत्तर जबडो मे

112. फूल गोभी का खाने योग्य भाग है।
उत्तर पुष्पक्रम

113. यूटीआई (UTI) बैंक वर्तमान में किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर.एक्सिस बैंक

114. ऐसा कौन सा पेड़ है जिसमें लकड़ी नहीं होती ?
उत्तर.केले का पेड़

115. सूर्य से उत्सर्जित पराबैगनी किरणो को कौन सी गैस रोकती है।
उत्तर ओजोन

116. कन्याकुमारी में रॉक मेमोरियल (शैल स्मारक) को किसकी स्मृति में समर्पित किया गया?
उत्तर.स्वामी विवेकानन्द

117. खजुराहों के मंदिर कहाँ स्थित हैं?उत्तर.मध्य प्रदेश

118. स्वामी विवेकानन्द का असली नाम क्या था?
उत्तर.नरेन्द्र नाथ दत्त

119. कौन से मुगल बादशाह ने 15 साल निर्वासित होकर गुजारे थे?
उत्तर.हुमायूँ

120. खरीफ की फसल काटी जाती है-उत्तर.नवम्बर के प्रारम्भ में

121. किसके शासनकाल के दौरान मराठा सत्ता सर्वोच्च शिखर और सत्ता पर थी ?उत्तर.बालाजी बाजीराव

122. कौन सा शहर मध्य प्रदेश की राजधानी है?
उत्तर.भोपाल

123. ‘सत्यशोधक समाज’ की स्थापना किसने की थी?
उत्तर.महात्मा फुले

124. मानव ने सर्व प्रथम किस धातु का प्रयोग किया ?
उत्तर.ताँबा

125. खाना बनाने मे प्रयोग की जाने वाली गैस है।
उत्तर मुख्यता मीथेन

126. भारत के अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगे समुद्र तट की लम्बाई कितनी है?उत्तर. 6100 की मी

127. पृथ्वी पर सबसे बड़ा वृत्त है?उत्तर.भूमध्य रेखा

128. डी सी एम ट्रॉफी का सम्बन्ध है –उत्तर.फुटबॉल से

129. नेचुरल सिलेक्शन का सिद्धात किसने दिया।
उत्तर डार्विन

130. यदि पृथ्वी पर वायुमडल ना होता तो दिन की अवधि है।
उत्तर कम होती

131. बांग्लादेश की मुद्रा है –
उत्तर.टका

132. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक कौन थे?
उत्तर.ए ओ ह्यूम

133. चौथ नामक कर किसके द्वारा लिया जाता था?
उत्तर.मराठो द्वारा

134. किस मुगल राजा ने धार्मिक संप्रदाय ‘दीन-ए-इलाही’ की स्थापना की?
उत्तर.अकबर

135. भारतीय वायुसेना में कमीशंड अधिकारी का सबसे छोटा पद होता है
उत्तर.पायलट ऑफिसर

136. महात्मा गांधी को सर्वप्रथम ‘राष्ट्रपिता’ किसने कहा था ?
उत्तर.सुभाष चंद्र बोस

137. किसके नेतृत्व में 1776 में अमेरिका को स्वतंत्रता प्राप्त हुई?
उत्तर.जार्ज वाशिंगटन

138. भारतीय दलहन अनुस धान स स्थान कहा स्थित है।
उत्तर कानपुर मे

139. क्रिसिल (CRISIL) का पूर्ण रूप नाम क्या है?
उत्तर.क्रेडिट रेटिंग एजेंसी

140. नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाला प्रथम भारतीय कौन है।
उत्तर.रविन्द्र नाथ टैगोर

141. कौन सा राज्य भारत के सबसे पूर्वी भाग पर स्थित है?
उत्तर.अरुणाचल प्रदेश

142. ‘चाचा जी’ के नाम से जाने जाते थे-उत्तर.प जवाहर लाल नेहरू

143. सहजीविता का उदाहरण है।
उत्तर लाइकेन

144. किस देश को “उगते हुए सूरज की भूमि” कहाँ जाता है?
उत्तर.जापान

145. रेल पथ के नैरो गेज की चौड़ाई कितनी होती है?
उत्तर.2′ 6″

146. चोल प्रशासन की मुख्य विशेषता क्या थी?
उत्तर.ग्रामीण स्वायत्तता

147. किस भारतीय नेता को ‘भारत का लौह पुरुष’ के नाम से जाना जाता है?
उत्तर.सरदार वल्लभ भाई पटेल

148. आगरा की स्थापना किसने की थी?उत्तर.शिकंदर लोदी

149. जीवाश्म व पेड़ पौधो की आयु ज्ञात करने मे प्रयोग की जाती है।
उत्तर कार्बन डेटि ग पद्धति

150. उपग्रह मे से अ तरिक्ष यात्री को आकाश का रग कैसा दिखाई पड़ता है।
उत्तर काला


151. ‘मंदिरो की पूण्यभूमि’ भारत के किस राज्य को कहा जाता है।
उत्तर.तमिलनाडु

152. दूध मे उपस्थित प्रोटीन कौन सा है।
उत्तर कैसीन

153. किस शहर को पिंक सिटी के नाम से जाना जाता हैं?
उत्तर.जयपुर

154. भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है?उत्तर.हॉकी

155. किस भारतीय नेता को “भारत का लौह पुरुष” के नाम से जाना जाता है?
उत्तर.श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल

156. उत्प्लावकता से सबधित वैज्ञानिक है।
उत्तर आर्किमिडीज़

157. दाब बढ़ाने पर बर्फ का गलना होता है।
उत्तर घटता है

158. पृथ्वी का एक मात्र प्राकृतिक उपग्रह है।उत्तर.चन्द्रमा

159. पौधो मे वाष्पोत्सर्जन की क्रिया किसमे होती है।
उत्तर पत्ती मे

160. भारत के सशस्त्र बलों का सुप्रीम कमांडर हैं?
उत्तर.भारत के राष्ट्रपति

161. भारत का विश्व मे गेहू उत्पादन मे कौन सा स्थान है।
उत्तर द्वितीय

162. राजस्थान में किस तरह के पेड़ो में पत्तियाँ पाई जाती हैं?
उत्तर.छोटी

163. किसे भविष्य की धातु कहा जाता है?उत्तर.टाइटेनियम

164. किस स्थान पर सिंधु घाटी सभ्यता का बन्दरगाह स्थित है?
उत्तर.लोथल

165. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मात्रा में पाई जाने वाली मृदा का प्रकार है?
उत्तर.काली मिट्टी

166. बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता है?
उत्तर.कोशी

167. कौन सी रेखा विषुवत रेखा के समानांतर है?
उत्तर.अक्षांश

168. हीटर के तार किस चीज के बने होते है?उत्तर.नाइक्रोम

169. मूत्र का रंग पीला किसके कारण से होता जाता है?
उत्तर.यूरोक्रोम के कारण

170. भारत मे कपास उत्पादन मे अग्रणी राज्य हैं।
उत्तर गुजरात

171. ब्रिटिश शासन ने किन स्थानों के बीच पहली रेलवे लाइन शुरू की गई थी?उत्तर.मुम्बई से ठाणे के बीच

172. मुख्यमन्त्री की नियुक्ति कौन करता है?उत्तर.राज्यपाल

173. पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे का मुख्यालय कहाँ है?
उत्तर.मालीगांव

174. लोहे को इस्पात मे बदलने के लिए कौन सी धातु मिलाई जाती है।
उत्तर निकेल

175. रेल पथ के नैरो गेज की चौड़ाई होती है-उत्तर. 2′ 6”

176. लॉ ऑफ फ्लोटिग सिद्धात की खोज किसने की।
उत्तर आर्कमिडीज ने

177. भारत को किस तिथि को एक गणराज्य घोषित किया गया ?
उत्तर.26 जनवरी 1950

178. महात्मा गांधी की हत्या कब व किसने की थी?
उत्तर.30 जनवरी, 1948 ई, नाथू रामगोड

179. घरेलू उपयोग में पाया जाने वाले चीनी में पाया जाता है?
उत्तर.सुक्रोज

180. एक पेड़ की आयु का अनुमान लगाया जा सकता है।
उत्तर तने के बने हुए घेरो को गिनकर

181. हरे फलो को कृत्रिम ढग से पकाने हेतु प्रयुक्त गैस है।
उत्तर ऐसीटिलीन

182. नागालैंड भारत का विधिवत राज्य कब बना?
उत्तर.1963 ई

183. जब किसी वस्तु को धनावेशित किया जाता है।
उत्तर तो वह इलेक्ट्रॉन खोता

184. अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह जफ़र की मृत्यु कहाँ हुई थी?
उत्तर.रंगून

185. ऊचाई बढ़ने से वायुमडलीय दाब पर क्या प्रभाव पड़ता है।
उत्तर घटता

186. भूमध्य रेखा से ध्रुवो की ओर जाने पर क्या बढ़ता है?
उत्तर गुरुत्वीय त्वरण का मान

187. हरित क्रांति का अर्थ है –
उत्तर.कृषि की आधुनिक विधियों के प्रयोग द्वारा प्रति एकड़ फसल की उपज को बढ़ाना

188. त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में सर्वोच्च स्थान पर क्या होता है?
उत्तर.जिला परिषद

189. बॉक्साइट किसका अयस्क है।
उत्तर एलुमिनियम का

190. प्रयोगशाला मे सर्वप्रथम डीएनए का सश्लेषण किसने किया था।
उत्तर डॉ हरगोविद खुराना ने

191. प्राकृतिक वरण का सिद्धात किसने प्रतिपादित किया।
उत्तर डार्विन ने

192. पानी मे चीनी का घुलना किस प्रकार के परिवर्तन का उदाहरण है।
उत्तर भौतिक परिवर्तन

193. नीबू खट्टा किस कारण होता है।
उत्तर साइट्रिक अम्ल के कारण

194. 1857 ई के विद्रोह में झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई ने किसके सहयोग से ग्वालियर में विद्रोह किया था?
उत्तर.तात्यां टोपे

195. किस देश को ‘उगते हुए सूरज की भूमि’ कहाँ जाता है?
उत्तर.जापान

196. नींबू और सन्तरे में कौन सा विटामिन पाया जाता है?
उत्तर.विटामिन ‘C’

197. ऋतुएँ के होने के क्या कारण हैं?उत्तर.सूर्य के चारो ओर पृथ्वी का परिक्रमण

198. लेजर किस सिद्धा त पर कार्य करती है।
उत्तर विकिरण का उद्दीपित उत्सर्जन

199. सपूर्ण जेनेटिक कोड का पता किसने लगाया है।
उत्तर हरगोविद खुराना ने

200. भारत के किस राज्य में कन्नड़ भाषा बोली जाती है ।
उत्तर.कर्नाटक


Share:

23 सितंबर को दिन-रात होंगे बराबर, "जाने क्यों"

आज होगा दिन-रात बराबर :-


सूर्य के उत्तरी गोलार्ध पर विषवत रेखा पर होने के कारण ही 23 सितंबर को दिन व रात बराबर होते है। खगोलीय घटना के बाद दक्षिण गोलार्ध में सूर्य प्रवेश कर जाएगा और उत्तरी गोलार्ध में धीरे-धीरे रातें बडी़ होने लगेंगी।
पृथ्वी के मौसम परिवर्तन के लिए वर्ष में चार बार 21 मार्च, 21 जून, 23 सितम्बर व 22 दिसम्बर को होने वाली खगोलीय घटना आम आदमी के जीवन को प्रभावित करती है।ऐसा खगोल वैज्ञानिकों का मत है। 23 सितम्बर को होने वाली खगोलीय घटना में सूर्य उत्तर गोलार्ध से दक्षिण गोलार्ध में प्रवेश के साथ उसकी किरणे तिरछी होने के कारण उत्तरी गोलार्ध में मौसम में सर्दभरी रातें महसूस होने लगती है।
इस लिहाज से सायन सूर्य के तुला राशि में प्रवेश होने पर 23 सितंबर को दिन-रात बराबर होंगे। इस दिन बारह घंटे का दिन और बारह घंटे की रात होगी।सूर्योदय और सूर्यास्त भी एक ही समय होगा।

क्या है दक्षिण और उत्तर गोल : पृथ्वी की मध्य रेखा को भूमध्य या विषवत रेखा कहते हैं। जब सूर्य दक्षिण की ओर अग्रसर होता है, तो दक्षिण गोल सूर्य कहलाता है। जब सूर्य उत्तर की ओर जाता है, तो उत्तर गोल कहलाता है।इन दोनों स्थिति की अवधि छह माह होती है।
पृथ्वी और सूर्य का चक्कर : दरअसल, पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगा रही है और सूर्य ब्रह्मांड में ब्लैक होल के चक्कर लगा रहा है। 27 हजार वर्ष में यह चक्कर पूर्ण होता है। इस बीच एक दिन आगे-पीछे हो जाता है।ऐसा माना जाता है कि यह कभी-कभी अयनांश की गणना के कारण होता है। इसी वजह से दिन-रात की बराबरी की अवधि कभी 22 तो कभी 23 सितंबर को होती है।
कब होते हैं दिन रात बराबर : प्रत्येक वर्ष में दो दिन यानी 21 मार्च और 23 सितंबर को दिन-रात बराबर होते हैं। यह इसलिए ऐसा होता है कि 21 जून को दक्षिणी ध्रुव सूर्य से सर्वाधिक दूर रहता है, इसलिए इस दिन सबसे बड़ा दिन होता है।
इसके बाद 22 दिसंबर को सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायन की ओर प्रवेश करता है, इसलिए 24 दिसंबर को सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात होती है।तत्पश्चात 25 दिसंबर से दिन की अवधि ‍पुन: बढ़ने लगती है।

Share:

देश की बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय बनते जा रहा है।

देश की बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय है.



देश की बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय है.इससे न केवल सामाजिक, बल्कि आर्थिक समस्याएं भी उत्पन्न हो रही हैं.आज भारत की जनसंख्या 1,35 9,843,564 करोड़ है। से भी ज्यादा हो चुकी है.भारत दुनिया में सबसे युवा आबादी वाला देश है.यहां कि करीब 65 फीसदी आबादी युवाओं की है.इनमें से अाधी आबादी की उम्र करीब 10 से 24 वर्ष के बीच है.आनेवाले वर्षों में इन्हें रोजगार के साथ-साथ बुनियादी चीजों की भी जरूरत होगी.लेकिन, इन्हें रोजगार मुहैया कराने के लिए सरकार की ओर से कोई तंत्र विकसित नहीं किया जा रहा है.ऐसे में अधिकतर युवा बेरोजगारी के गर्त में जा रहे हैं.वर्ष 2020 तक बेरोजगारी की समस्या और बढ़ जायेगी.आज सरकार और समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि बढ़ती जनसंख्या पर कैसे काबू पाया जाये.हालांकि, सरकारी स्तर पर बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं.वर्तमान में देश की मौजूदा जनसंख्या को तुरंत कम नहीं किया गया, तो आनेवाले समय में समस्या और भयानक हो जायेगी.देश में जनसंख्या वृद्धि को स्थिर करने की जरूरत है.जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए सबसे पहले इसकी ‘समस्या’ की प्रकृति को समझना जरूरी है.परिवार नियोजन के बारे में सोच बदलने की जरूरत है.यह केवल गर्भनिरोध से जुड़ा मामला नहीं है.फैमिली प्लैनिंग को अलग तरह से देखे जाने के लिए किशोरों और युवाओं की सेहत संबंधी जरूरतों में और ज्यादा निवेश की जरूरत होगी.साथ ही साथ शादी की उम्र भी बढ़नी चाहिए, पहले बच्चे के जन्म के समय मां की उम्र और बच्चों के बीच अंतर रखने से जुड़ी जानकारी मिलनी चाहिए.इसके अलावा अजन्मे बच्चे के लिंग निर्धारण को रोकने के लिए भी प्रयास करने चाहिए.इसे शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक स्तर, महिला सशक्तिकरण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और दूसरे मानव विकास सूचकों के साथ जोड़ कर देखने से ही देश की इतनी बड़ी युवा आबादी की जरूरत पूरी की जा सकती है.

विनोद परिहार
TECHNICAL Engineer

Share:

मर्दों की छाती में तिल होने के फायदे Benefits of mole in men's chest

मर्दों की छाती में तिल होने का मतलब जान चौंक जाएंगे आप, पुरुष इस खबर को जरूर पढ़ें :-


मित्रों जय हिंद ।

मित्रों समुद्र शास्त्र के अनुसार हमें हमारे शरीर के विभिन्न भागों में होने वाले तिल विचार का पता चलता है।आज हम जानेंगे पुरुषों की छाती में होने वाले तिल का क्या रहस्य होता है, और इससे व्यक्ति के जीवन में क्या प्रभाव पड़ते हैं।



बाई छाती में तिल:-
यदि बाएं छाती में तिल हृदय के पास हो, तो इससे व्यक्ति के जीवन में दांपत्य जीवन प्रभावित होता है।दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव लगे रहते हैं।इससे व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में अपने जीवन साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।


दाई छाती में तिल :-
जिस व्यक्ति के दाएं छाती पर तिल हो वह व्यक्ति कामुक प्रवृत्ति वाला होता है।ऐसा व्यक्ति भोग विलास की वस्तु पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करता है।


छाती के बीचो बीच में तिल:-
जिस व्यक्ति के छाती के मध्य में तिल होता है, वह भाग्यशाली माना जाता है।ऐसे व्यक्ति के पास पैसे की कमी नहीं होती, दांपत्य जीवन सुखी रहता है।उसका जीवन सुखमय होता है।


दोस्तों यदि आपका प्रश्न किसी तिल को लेकर है तो कमेंट में पूछ सकते हैं, आप कोई जवाब दिया जाएगा।पोस्ट को लाइक कमेंट और शेयर जरूर कीजिए।हमें फॉलो करना ना भूलें।

सामान्य ज्ञान के बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न और लेख। 🙌जय श्री गणेश 🙌 आप हमारे Youtube Channel को Subscribe कर सकते हो। Link पर click कर के :- https://goo.gl/QVq485

Share:

Railway Exam : अब और ज्यादा कड़ी होने वाली है शारीरिक परीक्षा, जानिए क्या क्या करना होगा

रेलवे परीक्षा: अब और ज्यादा कड़ी होने वाली है शारीरिक परीक्षा, जानिए क्या क्या करना होगा :- 


हेलो दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे और आपके पेज Technical Engineer में, दोस्तों उम्मीद है कि आप सभी रेलवे की तैयारी जमकर कर रहे होंगे। दोस्तों इस विषय में आपको इस बारे में कुछ खास जानकारी शारीरिक परीक्षा के लिए बताते है। दोस्तों जैसा कि आपको पता है कि इस बार रेलवे ग्रुप डी के लिए बहुत ज्यादा कॉम्पटीशन होने जा रहा है। जितना ज्यादा कॉम्पटीशन लिखित परीक्षा के लिए उतना ही ज्यादा शारीरिक परीक्षा के लिए कठोर नियम लाया गया है। और इसी जाँच में ज्यादा से ज्यादा परीक्षार्थी को बाहर का रास्ता दिखया जायेगा। और दोस्तों ये बिलकुल सही बात है कि आखिर 62000 पदों के लिए 3 करोड़ आवेदन इससे ये पता चलता है कि बहुत ज्यादा छात्रों को बाहर का रासा दिखया जाएगा।


ये करना होगा शारीरिक परीक्षा में
आपको बता दे की शारीरिक परीक्षा में पुरुष छात्रों को 35 किलो ग्राम वजन उठाकर एक बार में 100 मीटर जाना होगा। जो इस कार्य में अपना पूरा परीक्षा पास नही करेगा उसे ग्रुप डी के लिए अयोग्य करार दिया जाएगा। इसके साथ ही पुरुष छात्र को 1 किलो मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में लगाना है


और अब बताते है महिला छात्रों के लिए 1 किलो मीटर को दौड़ 4 मिनट और 40 सेकंड में पूरा करना होगा। और 20 किलो ग्राम वजन को लेकर 100 मीटर की दुरी तय करनी होगी।
टेक और जॉब से सम्बंधित अन्य सभी जरुरी जानकारी पाने के लिए इस पेज को फॉलो करे और यदि ये न्यूज़ आपको पसंद आई है तो लाइक और अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे।

सामान्य ज्ञान के बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न और लेख। 🙌जय श्री गणेश 🙌 आप हमारे Youtube Channel को Subscribe कर सकते हो। Link पर click कर के :- https://goo.gl/QVq485

Share:

Followers

Blogger templates

Popular Post

Labels