जय श्री गणेश

पिनकोड के बारे में खास बातें जो शायद आपको नहीं पता।

All about PIN Code in Hindi, How it works | पिनकोड के बारे  :-
पिनकोड के बारे में खास बातें जो शायद आपको नहीं पता।


आपके इलाके का पिन कोड तो आपको याद ही होगा। हर किसी को पिन कोड जबानी याद होता है। कोई चिट्ठी भेजनी हो, कोरियर या मनी ऑर्डर पिन कोड की जरूरत तो सभी को पड़ती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पिन कोड का मतलब क्या होता है? 
पिन कोड एक बहुत ही महत्वपूर्ण कोड होता है। इसकी मदद से आप अपने इलाके की पूरी जानकारी आसानी से निकाल सकते हैं। जब आप अपना पिन कोड किसी को बताते हैं तो इसका मतलब होता है कि आप अपने एरिया की पूरी जानकारी उसे दे रहे हैं। पिन कोड का जन्म 15 अगस्त 1972 को हुआ था। पिन कोड का मतलब होता है पोस्टल इंडेक्स नंबर। 
6 नंबरों को मिलाकर बनाया गया ये कोड आपके एरिया की पूरी जानकारी देता है। इसका हर नंबर कोई खास एरिया की जानकारी देता है। इस जानकारी की मदद से पोस्ट ऑफिस के लोग सही जगह पैकेट को डिलिवर करते हैं। हमारा पूरा देश 6 खास जोन में डिवाइड किया हुआ है। इसमें से 8 रीजनल जोन हैं और एक फंक्शनल जोन। हर पिन कोड 
किसी ना किसी खास जोन की जानकारी देता है। 

पिन कोड के नंबर- 

अगर आपके पिन कोड का पहला नंबर 1 है तो इसका मतलब है कि आप दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश या जम्मू और कश्मीर में से किसी राज्य से हैं। 

अगर यही नंबर 2 है तो आप उत्तर प्रदेश या उत्तरांचल से हैं। 

इसी तरह अगर आपके पिन कोड का पहला नंबर 3 है तो आप वेस्टर्न जोन के राजस्थान या गुजरात से ताल्लुक रखते हैं। 

4 नंबर से शुरू होने वाला पिन कोड महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का कोड होता है। 

इसी तरह 5 से शुरू होने वाला कोड आंद्र प्रदेश और कर्नाटक का होता है। 

अगर आपका पिन कोड 6 से शुरू हो रहा है तो आप केरला या तमिलनाडू के रहने वाले हैं।

अब अगर आपके पिन कोड का पहला नंबर 7 है तो आप 
ईस्टर्न जोन में हैं। यहां आप बंगाल, ओरिसा, और नॉर्थ ईस्टर्न इलाकों में हैं। 

अगर आपके पिन कोड का पहला नंबर 8 है तो यह इस बात का संकेत है कि आप बिहार या झरखंड में रहते हैं। 

अब अगर आप 9 नंबर से शुरू होने वाले पिन कोड का प्रयोग करते हैं तो यह इस बात का सबूत है कि आप फंक्शनल जोन में रहते हैं। यह होता है आर्मी पोस्टल सर्विसेज के लिए। 

अब ये तो हुई पहले नंबर की बात अब हम बात करते हैं 
पिन कोड के शुरू के दो नंबरों के बारे में.. 
11 नंबर दिल्ली का होता है, 
12 - 13 हरियाणा, 
14 - 16 पंजाब, 
17 हिमाचल प्रदेश, 
18 और 19 जम्मू और काश्मीर, 
20 - 28 उत्तर प्रदेश और उत्तरांचल के लिए, 
30 - 34 राजस्थान, 
36 - 39 गुजरात, 
40 - 44 महाराष्ट्रा, 
45 - 49 मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़, 
50 - 53 आन्द्र प्रदेश, 
56 - 59 कर्नाटक, 
60 - 64 तमिल नाडू, 
67 - 69 केरला, 
70 - 74 बंगाल, 
75 - 77 ओरिसा, 
78 आसाम, 
79 नॉर्थ ईस्टर्न इलाके, 
80 - 85 बिहार और झारखंड, 
90 - 99 आर्मी पोस्टल सर्विसेज। 

पिन कोड के अगले 3 डिजिट उस इलाके की जानकारी देते हैं
जहां आपका पैकेट पहुंचना है। 

इसका मतलब है उस ऑफिस में जहां आपका पैकेट जाएगा। एक बार आपका पैकट सही ऑफिस तक पहुंच गया तो वहां से यह आपके घर तक पहुंचाया जाता है। 

अब आप समझे पिन कोड कितना महत्वपूर्ण है। 


Note :- प्रश्न

1. पिन कोड का जन्म कब हुआ था- 
उत्तर :-15 अगस्त 1972 को हुआ था। 

2.  पिन कोड कितने नम्बर का होता है- 
उत्तर :- 6 नंबरों का।

Articles Tags :-


pin code number,
pin code lock,
pin code kya hai,
pin code of bhopal,
pin code kaise khole,
pin code of india,
pin code kaise banaye,
pin code kaise pata kare,
pin code no,
pin code delhi,
pin code,
pin code kaise tode,
pin code of,
pin code area,
pin code app,
pin code allahabad,
pin code ambala,
pin code aadhar card,
pin code adsense,
pin code amazon,
pin code atm card,
pin code apply online,
pin code assam,
pin code blocked enter puk code,
pin code bathinda,
pin code by aadhar card,
pin code bahu plaza jammu,
pin code behlana chandigarh,
pin code ballia,
pin code bareilly police line,
pin code bamunimaidan guwahati,
pin code binnaguri cantt,
pin code bilaspur,
pin code change,
pin code calculator,
pin code checker,
pin code cracker,
pin code cracker software,
pin code check,
pin code check wordpress plugin,
pin code check opencart free,
pin code change android,
pin code chakan,
pin code directory,
pin code door lock,
pin code dausa,
pin code download,
pin code dimapur,
pin code details,
pin code dehradun,
pin code decoding,
pin code deadbolt,
pin code error,
pin code error in paypal,
pin code english,
warface eu pin code,
camtoptec enter pin code,
enter pin code,
emergency pin code,
warface europe pin code,
enter new pin code,
etawah pin code,
pin code for,
pin code for kodi,
pin code full form,
pin code for ares wizard,
pin code for samsung,
pin code full form in hindi,
pincode for aadhar card,
pin code for samsung mobile,
pin code for paypal,
pin code for adhar card,
pin code gonda,
pin code google adsense,
pin code generator,
pin code gurgaon,
pin code generation sbi,
pin code gwalior,
pin code goa,
pin code gurgaon palam vihar,
pin code godhra,
pin code govindpuram,
pin code hack,
pin code hyderabad,
pin code hacker,
pin code huawei,
pin code hack android,
pin code husqvarna automower,
pin code hyundai,
atm pin code hack,
iphone atm pin code hack,
iphone pin code hack,
pin code india,
pin code iphone,
pin code in aadhar card,
pin code in aadhar means,
pin code idea sim card,
pin code imphal,
pin code information,
pin code income tax,
pin code in karnal,
pin code inquiry,
pin code jalandhar,
pin code jaipur,
pin code jonathan,
pin code jalandhar rama mandi,
pin code jagadhri,
pin code jaunpur uttar pradesh,
pin code jahazpur,
pin code jodhpur,
pin code jalandhar cantt,
pin code jind,
pin code karne ka tarika,
pin code kaise daalte hain,
pin code kaise tutega,
pin code ka full form,
pin code kolkata,
pin code kaise jane,
pin code lucknow,
pin code lock open,
pin code lock kaise khole,
pin code list district,
pin code lock screen android,
pin code list,
pin code list up,
pin code list of nandyal,
pin code logic in india,
pin code mithi,
pin code mobile,
pin code means,
pin code magic trick,
pin code meaning in telugu,
pin code meaning in hindi,
pin code mohali phase 9,
pin code mzn,
pin code music,
pin code mbc3,
charman m code pin,
charmant m code pin,
pin code numbers of different states,
pin code number chennai,
pin code number list,
pin code nagercoil,
pin code nigerian music,
pin code nokia,
pin code number kya hota hai,
pin code number of vadodara,
pin code of mumbai,
pin code of hyderabad,
pin code of punjab,
pin code of andhra pradesh,
pin code of ludhiana,
pin code of ahmedabad,
pin code of pune,
como ativar o pin code,
pin code pencil box,
pin code pune,
pin code punjab,
pin code password,
pin code play store,
pin code problem paypal,
pin code paypal,
pin code plugin,
pin code pulwama,
pin code palakkad,
pin code reset,
pin code rewari,
pin code reader,
pin code remove android,
pin code raxaul,
pin code ranchi jharkhand,
pin code reset samsung,
pin code rajkot,
pin code ratlam,
pin code ramesh nagar delhi,
pin code system,
pin code samsung,
pin code song,
pin code search,
pin code sim card,
pin code sim card unlock,
pin code silapathar,
pin code sector 44 chandigarh,
pin code shri ganganagar,
pin code status,
pin code todna,
pin code trichy,
pin code today,
pin code todne ka tarika,
pin code tulsipur balrampur,
pin code to ao code,
pin code to unlock phone,
pin code talwandi sabo,
pin code to unlock sim network,
pin code theft victim,
pin code unlock,
pin code up,
pin code unlock oppo,
pin code unlock samsung,
pin code unlock android,
pin code ufone sim,
pin code unlock macbook air,
pin code usb,
pin code usa,
macbook pro pin code unlock,
wii u pin code,
pin code video,
pin code vendhar tv,
pin code validation in java,
pin code validation in magento,
pin code validation in asp.net c#,
pin code validation in html,
pin code volkswagen radio,
pin code vehicle access subaru,
pin code vehicle access,
pin code vodafone,
pin code whatsapp,
pin code woocommerce plugin,
pin code wise aadhar card download,
pin code wise ao code,
pin code wii u pro controller,
pin code warface,
pin code warface eu,
pin code warface europe,
what is pin code,
wifi pin code,
nokia x2 pin code,
sony xperia pin code,
xprog pin code,
pin code youtube,
pin code your vaults and turrets,
redeem your pin code,
zong pin code,
pin code 0000,
pin code 12,
windows 10 pin code,
ios 10 pin code,
nokia 105 pin code,
pin code 248 002,
pin code 2017,
pin code smeshariki 2016,
redeem card pin code roblox 2016,
pin code smeshariki 2015,
paysafecard pin code generator 2016,
warface pin code 2016,
warface eu pin code 2016,
warface europe pin code 2016,
gerador de pin code 2016,
pin code 2,
3ds pin code,
nintendo 3ds pin code,
iphone 5s pin code,
5 pin code numbers of different states,
5 pin code numbers,
iphone 6 pin code,
bypass pin code iphone 6s,
7alfin code pin,
7 digit pin code



Share:

Learn Hindi Grammar | जानिए भाषा, व्याकरण और बोली को 

भाषा, व्याकरण और बोली :-

1.भाषा :-

परिभाषा- भाषा अभिव्यक्ति का एक ऐसा समर्थ साधन है जिसके द्वारा मनुष्य अपने विचारों को दूसरों पर प्रकट कर सकता है और दूसरों के विचार जाना सकता है।
संसार में अनेक भाषाएँ हैं।
जैसे-हिन्दी,संस्कृत,अंग्रेजी, बँगला,गुजराती,पंजाबी,उर्दू, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, फ्रैंच, चीनी, जर्मन इत्यादि।

भाषा के प्रकार- भाषा दो प्रकार की होती है-
1. मौखिक भाषा।
2. लिखित भाषा।

1. मौखिक भाषा :-

आमने-सामने बैठे व्यक्ति परस्पर बातचीत करते हैं अथवा कोई व्यक्ति भाषण आदि द्वारा अपने विचार प्रकट करता है तो उसे भाषा का मौखिक रूप कहते हैं।

2. लिखित भाषा :-

जब व्यक्ति किसी दूर बैठे व्यक्ति को पत्र द्वारा अथवा पुस्तकों एवं पत्र-पत्रिकाओं में लेख द्वारा अपने विचार प्रकट करता है तब उसे भाषा का लिखित रूप कहते हैं।

2. व्याकरण :-

मनुष्य मौखिक एवं लिखित भाषा में अपने विचार प्रकट कर सकता है और करता रहा है किन्तु इससे भाषा का कोई निश्चित एवं शुद्ध स्वरूप स्थिर नहीं हो सकता। भाषा के शुद्ध और स्थायी रूप को निश्चित करने के लिए नियमबद्ध योजना की आवश्यकता होती है और उस नियमबद्ध योजना को हम व्याकरण कहते हैं।


परिभाषा :- व्याकरण वह शास्त्र है जिसके द्वारा किसी भी भाषा के शब्दों और वाक्यों के शुद्ध स्वरूपों एवं शुद्ध प्रयोगों का विशद ज्ञान कराया जाता है।

भाषा और व्याकरण का संबंध :- कोई भी मनुष्य शुद्ध भाषा का पूर्ण ज्ञान व्याकरण के बिना प्राप्त नहीं कर सकता।अतः भाषा और व्याकरण का घनिष्ठ संबंध हैं वह भाषा में उच्चारण, शब्द-प्रयोग, वाक्य-गठन तथा अर्थों के प्रयोग के रूप को निश्चित करता है।


व्याकरण के विभाग :- व्याकरण के चार अंग निर्धारित किये गये हैं-

1. वर्ण-विचार।
2. शब्द-विचार।
3. पद-विचार।
4. वाक्य विचार।

3. बोली :-

भाषा का क्षेत्रीय रूप बोली कहलाता है।अर्थात् देश के विभिन्न भागों में बोली जाने वाली भाषा बोली कहलाती है और किसी भी क्षेत्रीय बोली का लिखित रूप में स्थिर साहित्य वहाँ की भाषा कहलाता है।

लिपि :-

किसी भी भाषा के लिखने की विधि को ‘लिपि’ कहते हैं।हिन्दी और संस्कृत भाषा की लिपि का नाम देवनागरी है।अंग्रेजी भाषा की लिपि ‘रोमन’, उर्दू भाषा की लिपि फारसी, और पंजाबी भाषा की लिपि गुरुमुखी है।

साहित्य :-

ज्ञान-राशि का संचित कोश ही साहित्य है।साहित्य ही किसी भी देश, जाति और वर्ग को जीवंत रखने का- उसके अतीत रूपों को दर्शाने का एकमात्र साक्ष्य होता है।यह मानव की अनुभूति के विभिन्न पक्षों को स्पष्ट करता है और पाठकों एवं श्रोताओं के हृदय में एक अलौकिक अनिर्वचनीय आनंद की अनुभूति उत्पन्न करता है।

Articles Tags :-

elearning,educational,animation,all subject,
hindi bhasha,vyakaran,lipi,bhasha,hindi bhasha,hindi bhasha mein,hindi bhasha ka vikas,hindi bhasha ka itihas,hindi bhasha akshar gyan,magical education,learn hindi grammar,learn grammar lesson,hindi grammar,hindi grammar online,how to learn hindi online,


Share:

How to Learn Hindi Grammar | शब्द-विचार और शब्द भेद | 

How to Learn Hindi Grammar | शब्द-विचार और शब्द भेद | 

शब्द-विचार :-


शब्द - विचार परिभाषा :- 

एक या अधिक वर्णों से बनी हुई स्वतंत्र सार्थक ध्वनि शब्द कहलाता है।
जैसे- एक वर्ण से निर्मित शब्द-न (नहीं) व (और) अनेक वर्णों से निर्मित शब्द-कुत्ता, शेर,कमल, नयन, प्रासाद, सर्वव्यापी, परमात्मा।

शब्द-भेद :-

व्युत्पत्ति (बनावट) के आधार पर शब्द- भेद- व्युत्पत्ति (बनावट) के आधार पर शब्द के निम्नलिखित तीन भेद हैं-
1. रूढ़
2. यौगिक
3. योगरूढ़

1. रूढ़ :-

जो शब्द किन्हीं अन्य शब्दों के योग से न बने हों और किसी विशेष अर्थ को प्रकट करते हों तथा जिनके टुकड़ों का कोई अर्थ नहीं होता, वे रूढ़ कहलाते हैं।
जैसे- कल, पर। इनमें क, ल, प, र का टुकड़े करने पर कुछ अर्थ नहीं हैं।अतः ये निरर्थक हैं।

2. यौगिक :-

जो शब्द कई सार्थक शब्दों के मेल से बने हों, वे यौगिक कहलाते हैं।
जैसे-
देवालय=देव+आलय, 
राजपुरुष=राज+पुरुष, 
हिमालय=हिम+आलय, 
देवदूत=देव+दूत आदि।
ये सभी शब्द दो सार्थक शब्दों के मेल से बने हैं।

3. योगरूढ़ :- 

वे शब्द, जो यौगिक तो हैं, किन्तु सामान्य अर्थ को न प्रकट कर किसी विशेष अर्थ को प्रकट करते हैं, योगरूढ़ कहलाते हैं।

जैसे- पंकज, दशानन आदि। पंकज=पंक+ज (कीचड़ में उत्पन्न होने वाला) सामान्य अर्थ में प्रचलित न होकर कमल के अर्थ में रूढ़ हो गया है। अतः पंकज शब्द योगरूढ़ है। इसी प्रकार दश (दस) आनन (मुख) वाला रावण के अर्थ में प्रसिद्ध है।

उत्पत्ति के आधार पर शब्द-भेद :-


उत्पत्ति के आधार पर शब्द के निम्नलिखित चार भेद हैं-


1. तत्सम :- 

जो शब्द संस्कृत भाषा से हिन्दी में बिना किसी परिवर्तन के ले लिए गए हैं वे तत्सम कहलाते हैं।
जैसे-अग्नि, क्षेत्र, वायु, रात्रि, सूर्य आदि।

2. तद्भव :-

 जो शब्द रूप बदलने के बाद संस्कृत से हिन्दी में आए हैं वे तद्भव कहलाते हैं।
जैसे-आग (अग्नि), खेत(क्षेत्र), रात (रात्रि), सूरज (सूर्य) आदि।

3. देशज :- 

जो शब्द क्षेत्रीय प्रभाव के कारण परिस्थिति व आवश्यकतानुसार बनकर प्रचलित हो गए हैं वे देशज कहलाते हैं।
जैसे-पगड़ी, गाड़ी, थैला, पेट, खटखटाना आदि।

4. विदेशी या विदेशज :- 

विदेशी जातियों के संपर्क से उनकी भाषा के बहुत से शब्द हिन्दी में प्रयुक्त होने लगे हैं।ऐसे शब्द विदेशी अथवा विदेशज कहलाते हैं।
जैसे-स्कूल, अनार, आम, कैंची,अचार, पुलिस, टेलीफोन, रिक्शा आदि।ऐसे कुछ विदेशी शब्दों की सूची नीचे दी जा रही है।

अंग्रेजी :- कॉलेज, पैंसिल, रेडियो, टेलीविजन, डॉक्टर, लैटरबक्स, पैन, टिकट, मशीन, सिगरेट, साइकिल, बोतल आदि।

फारसी :- अनार,चश्मा, जमींदार, दुकान, दरबार, नमक, नमूना, बीमार, बरफ, रूमाल, आदमी, चुगलखोर, गंदगी, चापलूसी आदि।

अरबी :- औलाद, अमीर, कत्ल, कलम, कानून, खत, फकीर, रिश्वत, औरत, कैदी, मालिक, गरीब आदि।

तुर्की :- कैंची, चाकू, तोप, बारूद, लाश, दारोगा, बहादुर आदि।

पुर्तगाली :- अचार, आलपीन, कारतूस, गमला, चाबी, तिजोरी, तौलिया, फीता, साबुन, तंबाकू, कॉफी, कमीज आदि।

फ्रांसीसी :- पुलिस, कार्टून, इंजीनियर, कर्फ्यू, बिगुल आदि।

चीनी :- तूफान, लीची, चाय, पटाखा आदि।

यूनानी :- टेलीफोन, टेलीग्राफ, ऐटम, डेल्टा आदि।

जापानी :- रिक्शा आदि।

प्रयोग के आधार पर शब्द-भेद :-

प्रयोग के आधार पर शब्द के निम्नलिखित आठ भेद है-
1. संज्ञा
2. सर्वनाम
3. विशेषण
4. क्रिया
5. क्रिया-विशेषण
6. संबंधबोधक
7. समुच्चयबोधक
8. विस्मयादिबोधक

इन उपर्युक्त आठ प्रकार के शब्दों को भी विकार की दृष्टि से दो भागों में बाँटा जा सकता है-
1. विकारी
2. अविकारी

1. विकारी शब्द :-

जिन शब्दों का रूप-परिवर्तन होता रहता है वे विकारी शब्द कहलाते हैं।
जैसे - कुत्ता, कुत्ते, कुत्तों, मैं मुझे,हमें अच्छा, अच्छे खाता है, खाती है, खाते हैं। इनमें संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया विकारी शब्द हैं।

2. अविकारी शब्द :-

जिन शब्दों के रूप में कभी कोई परिवर्तन नहीं होता है वे अविकारी शब्द कहलाते हैं।
 जैसे- यहाँ, किन्तु, नित्य, और, हे अरे आदि।इनमें क्रिया-विशेषण, संबंधबोधक, समुच्चयबोधक और विस्मयादिबोधक आदि हैं।

अर्थ की दृष्टि से शब्द-भेद :-


अर्थ की दृष्टि से शब्द के दो भेद हैं-
1. सार्थक
2. निरर्थक

1. सार्थक शब्द :-

जिन शब्दों का कुछ-न-कुछ अर्थ हो वे शब्द सार्थक शब्द कहलाते हैं।
जैसे-रोटी, पानी, ममता, डंडा आदि।

2. निरर्थक शब्द :-

जिन शब्दों का कोई अर्थ नहीं होता है वे शब्द निरर्थक कहलाते हैं।
जैसे- रोटी-वोटी, पानी-वानी, डंडा-वंडा इनमें वोटी, वानी, वंडा आदि निरर्थक शब्द हैं।

विशेष :- निरर्थक शब्दों पर व्याकरण में कोई विचार नहीं किया जाता है।

Articles Tags :-
Morphology shabd varna words,successcds education,successcds1,successcds videos,hindi grammar sentences,Sentance in Hindi,Sentence structure hindi,Hindi sentence formation,SuccessCDs education,successcds hindi,Learn Hindi Grammar,hindi grammar videos,learn hindi youtube,hindi grammar lessons,hindi grammer teachings,Parts of Speech,8 parts of speech sentence,parts of speech for children,


Share:

पद - विचार - संज्ञा ( Pad vichar पद विचार )

पद - विचार - संज्ञा :-

पद-विचार :-

सार्थक वर्ण-समूह शब्द कहलाता है, पर जब इसका प्रयोग वाक्य में होता है तो वह स्वतंत्र नहीं रहता बल्कि व्याकरण के नियमों में बँध जाता है और प्रायः इसका रूप भी बदल जाता है। जब कोई शब्द वाक्य में प्रयुक्त होता है तो उसे शब्द न कहकर पद कहा जाता है।
हिन्दी में पद पाँच प्रकार के होते हैं-
1. संज्ञा
2. सर्वनाम
3. विशेषण
4. क्रिया
5. अव्यय

1. संज्ञा :-

किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु आदि तथा नाम के गुण, धर्म, स्वभाव का बोध कराने वाले शब्द संज्ञा कहलाते हैं।
जैसे-श्याम, आम, मिठास, हाथी आदि।
संज्ञा के प्रकार- 
संज्ञा के तीन भेद हैं-
1. व्यक्तिवाचक संज्ञा।
2. जातिवाचक संज्ञा।
3. भाववाचक संज्ञा।

1. व्यक्तिवाचक संज्ञा :-

जिस संज्ञा शब्द से किसी विशेष, व्यक्ति, प्राणी, वस्तु अथवा स्थान का बोध हो उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं।
जैसे-जयप्रकाश नारायण, श्रीकृष्ण, रामायण, ताजमहल, कुतुबमीनार, लालकिला हिमालय आदि।

2. जातिवाचक संज्ञा :- 

जिस संज्ञा शब्द से उसकी संपूर्ण जाति का बोध हो उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।
जैसे-मनुष्य, नदी, नगर, पर्वत, पशु, पक्षी, लड़का, कुत्ता, गाय, घोड़ा, भैंस, बकरी, नारी, गाँव आदि।

3. भाववाचक संज्ञा :-

जिस संज्ञा शब्द से पदार्थों की अवस्था, गुण-दोष, धर्म आदि का बोध हो उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं।
जैसे-बुढ़ापा, मिठास, बचपन, मोटापा, चढ़ाई, थकावट आदि।
विशेष वक्तव्य- कुछ विद्वान अंग्रेजी व्याकरण के प्रभाव के कारण संज्ञा शब्द के दो भेद और बतलाते हैं-
1. समुदायवाचक संज्ञा।
2. द्रव्यवाचक संज्ञा।

1. समुदायवाचक संज्ञा :-

जिन संज्ञा शब्दों से व्यक्तियों, वस्तुओं आदि के समूह का बोध हो उन्हें समुदायवाचक संज्ञा कहते हैं।
जैसे-सभा, कक्षा, सेना, भीड़, पुस्तकालय दल आदि।

2. द्रव्यवाचक संज्ञा :-

जिन संज्ञा-शब्दों से किसी धातु, द्रव्य आदि पदार्थों का बोध हो उन्हें द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं।
जैसे-घी, तेल, सोना, चाँदी,पीतल, चावल, गेहूँ, कोयला, लोहा आदि।

इस प्रकार संज्ञा के पाँच भेद हो गए, किन्तु अनेक विद्वान समुदायवाचक और द्रव्यवाचक संज्ञाओं को जातिवाचक संज्ञा के अंतर्गत ही मानते हैं, और यही उचित भी प्रतीत होता है।
भाववाचक संज्ञा बनाना- भाववाचक संज्ञाएँ चार प्रकार के शब्दों से बनती हैं।
जैसे-

1. जातिवाचक संज्ञाओं से :-

दास दासता
पंडित पांडित्य
बंधु बंधुत्व
क्षत्रिय क्षत्रियत्व
पुरुष पुरुषत्व
प्रभु प्रभुता
पशु पशुता,पशुत्व
ब्राह्मण ब्राह्मणत्व
मित्र मित्रता
बालक बालकपन
बच्चा बचपन
नारी नारीत्व

2. सर्वनाम से :-

अपना अपनापन, अपनत्व निज निजत्व,निजता
पराया परायापन
स्व स्वत्व
सर्व सर्वस्व
अहं अहंकार
मम ममत्व,ममता

3. विशेषण से :-

मीठा मिठास
चतुर चातुर्य, चतुराई
मधुर माधुर्य
सुंदर सौंदर्य, सुंदरता
निर्बल निर्बलता सफेद सफेदी
हरा हरियाली
सफल सफलता
प्रवीण प्रवीणता
मैला मैल
निपुण निपुणता
खट्टा खटास

4. क्रिया से :-


खेलना खेल
थकना थकावट
लिखना लेख, लिखाई
हँसना हँसी
लेना-देना लेन-देन
पढ़ना पढ़ाई
मिलना मेल
चढ़ना चढ़ाई
मुसकाना मुसकान
कमाना कमाई
उतरना उतराई
उड़ना उड़ान
रहना-सहना रहन-सहन
देखना-भालना देख-भाल

Articles Tags :-
elearning,educational,animation,all subject,
Hindi Vyakaran,NCERT,Kalpana Dubey,CBSE,School Hindi,Learn Hindi Grammar,Pad Parichaya,Sanghya,in Hindi,hindi grammar,learn hindi,learn hindi made easy,hindi for beginners,hindi grammar in hindi,indian hindi grammar,learn hindi grammar rule,hindi grammar tense,learn hindi grammar tutorial,hindi learning,hindi grammar youtube,hindi tutorials,hindi learning video,hindi learning video lessons,,


Share:

भारतीय स्वतंत्रता का क्रांतिकारी आन्दोलन ( GK in Hindi )

भारत की स्वतंत्रता से संबंधित कुछ प्रमुख आंदोलनों की सूची और तारीख :-



भारतीय स्वतंत्रता का क्रांतिकारी आन्दोलन :-

1. Government of India Act (1858)

2. Indian National Congress (1885) 

3. Partition of Bengal (1905) 

4. Muslim League (1906) 

5. Swadeshi Movement (1905) 

6. Morley-Minto Reforms (1909) 

7. Lucknow Pact (1916) 

8. Home Rule Movement (1915- 1916) 

9. The Gandhian Era (1918-1947) 

10. Khilafat Movement (1920) 

11. The Rowlatt Act (1919) 

12. Jallianwalla Bagh Massacre (1919) 

13. Non-Cooperation Movement (1920) 

14. Chauri Chaura Incident (1922) 

15. Swaraj Party (1922) 

16. Simon Commission (1927) 

17. Dandi March (1930) 

18. Gandhi-Irwin Pact (1931) 

19. The Government of India Act, ( 1935 )

20. Quit India Movement (1942) 

21. Cabinet Mission Plan (1946) 

22. Interim Government (1946) 

23. Formation of Constituent Assembly (1946) 

24. Mountbatten Plan (1947) 

25. The Indian Independence Act ( 1947 )

26. Partition of India ( 1947 )

Articles Tags :- 
static,current affairs 2016,ntpc gk,ihm gk,static gk,gk 2016,IAS,gk,clat,general awareness,lic gk,SSC,UPSC,rrb,ssc cgl,sidbi gk,general knowledge,rrb gk,capf gk,ssc,sbi,study iq,online coaching,bank po,gk questions,studyiq,ssc chsl,current affairs,gk best,dmrc gk,clat gk,expected gk,


Share:

विश्व के बारे में रोचक तथ्य, interesting facts about world,world gk 

विश्व के बारे में रोचक तथ्य, interesting facts about world,world gk 

Lucent GK science top 26 questions | जरूर देखें | SSC MTS 2017 | MP SI 2017 | पटवारी | IB | RAILWAY

विश्व के बारे में कुछ रोचक जानकारियाँ :-


1. विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य कौन सा है?
उत्तर :- महाभारत.

2. विश्व का किस देश में कोई भी मंदिर-मस्जिद नहीं है?
उत्तर :- सउदी अरब

3. विश्व का सबसे पुराना समाचार पत्र कौन सा है?
उत्तर :- स्वीडन आफिशियल जनरल ( 1645 में प्रकाशित )

4. विश्व में किस देश के राष्टपति का कार्यकाल एक साल का होता है?
उत्तर :- स्विट्जरलैंड

5. विश्व में ऐसा कौन सा देश है जहाँ के डाक टिकट पर उस देश का नाम नहीं होता?
उत्तर :- ग्रेट ब्रिटेन

6. विश्व की सबसे बड़ी मस्जिद कौन सी है?
उत्तर :- अलमल्विया (इराक)

7. विश्व में भारत के अलावा 15 अगस्त को ही स्वतन्त्रता दिवस और किस देश में मनाया जाता है?
उत्तर :- कोरिया में

8. विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?
उत्तर :- प्रशांत महासागर

9. विश्व में सबसे बड़ी झील कौन सी है?
उत्तर :- केस्पो यनसी (रूस में)

10. विश्व में कुल कितने देश हैं?
उत्तर :- 353

11. विश्व की सबसे बड़ी दीवार कौन सी है?
उत्तर :- ग्रेट वाल ऑफ़ चायना (चीन की दीवार)

12. विश्व में सबसे कठोर कानून वाला देश कौन सा है?
उत्तर :- सउदी अरब

13. विश्व का ऐसा कौन सा देश है जो आज तक किसी का गुलाम नहीं हुआ?
उत्तर :- नेपाल

14. विश्व में सबसे अधिक वेतन किसे मिलता है?
उत्तर :- अमेरिका के राष्टपति को

15. विश्व के किस देश में सफेद हाथी पाये जाते हैं?
उत्तर :- थाईलैंड

16. विश्व की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?
उत्तर :- नील नदी(6648 किलोमीटर)

17. विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन सा है?
उत्तर :- सहारा (8400000 वर्ग किलोमीटर अफ्रीका में)

18. विश्व की सबसे मँहगी वस्तु कौन सी है?
उत्तर :- यूरेनियम

19. विश्व की सबसे प्राचीन भाषा कौन सी है?
उत्तर :- संस्कृत

20. शाखाओं की संख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा बैंक कौन सा है?
उत्तर :- भारतीय स्टेट बैंक

21. विश्व का ऐसा कौन सा देश है जिसने कभी किसी युद्ध में भाग नहीं लिया?
उत्तर :- स्विट्जरलैंड

22. विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर कौन सा है?
उत्तर :- टोकियो

23. विश्व का सबसे बड़ा एअरपोर्ट कौन सा है?
उत्तर :- टेक्सास का फोर्थ बर्थ (अमेरिका में)

24. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?
उत्तर :- एशिया

25. विश्व की लम्बी नहर कौन सी है?
उत्तर :- स्वेज नहर (168 किलोमिटर मिस्र में)

26. विश्व का का कौन सा ऐसा देश है जिसके एक भाग में शाम और एक भाग में दिन होता है?
उत्तर :- रूस

Articles Tags :-
SSC MTS 2017,SSC MTS 2017 PREPARATION,GK FOR MTS,GK FOR SSC MTS,ssc mts gs question,ssc mts 2017,genral science,gs for ssc mts,GS FOR SSC MTS,GA,SSC MTS GA QUESTION,GA FOR SSC MTS,ga for ssc mts,ga for ssc cgl pre,Previous Year ssc mts question,Previous Year ssc mts question in hindi,SSC MTS GA QUESTION in hindi,ssc mts question in hindi,ssc mts gk questions from previous year papers,ssc mts preparation,question paper of ssc mts,general awarness,
Share:

संज्ञा के विकारक तत्व(Hindi Grammar)

संज्ञा के विकारक तत्व(Hindi Grammar)
संज्ञा के विकारक तत्व :- 


जिन तत्वों के आधार पर संज्ञा (संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण) का रूपांतर होता है वे विकारक तत्व कहलाते हैं।
वाक्य में शब्दों की स्थिति के आधार पर ही उनमें विकार आते हैं। यह विकार लिंग, वचन और कारक के कारण ही होता है।जैसे-लड़का शब्द के चारों रूप- 1.लड़का, 2.लड़के, 3.लड़कों, 4.लड़को-केवल वचन और कारकों के कारण बनते हैं।
लिंग :- जिस चिह्न से यह बोध होता हो कि अमुक शब्द पुरुष जाति का है अथवा स्त्री जाति का वह लिंग कहलाता है।
परिभाषा :- शब्द के जिस रूप से किसी व्यक्ति, वस्तु आदि के पुरुष जाति अथवा स्त्री जाति के होने का ज्ञान हो उसे लिंग कहते हैं।
जैसे-लड़का, लड़की, नर, नारी आदि। इनमें ‘लड़का’ और ‘नर’ पुल्लिंग तथा लड़की और ‘नारी’ स्त्रीलिंग हैं।

हिन्दी में लिंग के दो भेद हैं-
1. पुल्लिंग।
2. स्त्रीलिंग।

1. पुल्लिंग :- 


जिन संज्ञा शब्दों से पुरुष जाति का बोध हो अथवा जो शब्द पुरुष जाति के अंतर्गत माने जाते हैं वे पुल्लिंग हैं।जैसे-कुत्ता, लड़का, पेड़, सिंह, बैल, घर आदि।

2. स्त्रीलिंग :-


जिन संज्ञा शब्दों से स्त्री जाति का बोध हो अथवा जो शब्द स्त्री जाति के अंतर्गत माने जाते हैं वे स्त्रीलिंग हैं।जैसे-गाय, घड़ी, लड़की, कुरसी, छड़ी, नारी आदि।

पुल्लिंग की पहचान :-

1. आ, आव, पा, पन न ये प्रत्यय जिन शब्दों के अंत में हों वे प्रायः पुल्लिंग होते हैं।
जैसे- मोटा, चढ़ाव, बुढ़ापा, लड़कपन लेन-देन।
2. पर्वत, मास, वार और कुछ ग्रहों के नाम पुल्लिंग होते हैं जैसे-विंध्याचल, हिमालय, वैशाख, सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, राहु, केतु (ग्रह)।
3. पेड़ों के नाम पुल्लिंग होते हैं।
जैसे-पीपल, नीम, आम, शीशम, सागौन, जामुन, बरगद आदि।
4. अनाजों के नाम पुल्लिंग होते हैं।
जैसे-बाजरा, गेहूँ, चावल, चना, मटर, जौ, उड़द आदि।
5. द्रव पदार्थों के नाम पुल्लिंग होते हैं।
जैसे-पानी, सोना, ताँबा, लोहा, घी, तेल आदि।
6. रत्नों के नाम पुल्लिंग होते हैं।
जैसे-हीरा, पन्ना, मूँगा, मोती माणिक आदि।
7. देह के अवयवों के नाम पुल्लिंग होते हैं।
जैसे-सिर, मस्तक, दाँत, मुख, कान, गला, हाथ, पाँव, होंठ, तालु, नख, रोम आदि।
8. जल, स्थान और भूमंडल के भागों के नाम पुल्लिंग होते हैं।जैसे-समुद्र, भारत, देश, नगर, द्वीप, आकाश, पाताल, घर, सरोवर आदि।
9. वर्णमाला के अनेक अक्षरों के नाम पुल्लिंग होते हैं।
जैसे-अ,उ,ए,ओ,क,ख,ग,घ, च,छ,य,र,ल,व,श आदि।

स्त्रीलिंग की पहचान :-

1. जिन संज्ञा शब्दों के अंत में ख होते है, वे स्त्रीलिंग कहलाते हैं।जैसे-ईख, भूख, चोख, राख, कोख, लाख, देखरेख आदि।
2. जिन भाववाचक संज्ञाओं के अंत में ट, वट, या हट होता है, वे स्त्रीलिंग कहलाती हैं।जैसे-झंझट, आहट, चिकनाहट, बनावट, सजावट आदि।
3. अनुस्वारांत, ईकारांत, ऊकारांत, तकारांत, सकारांत संज्ञाएँ स्त्रीलिंग कहलाती है।जैसे-रोटी, टोपी, नदी, चिट्ठी, उदासी, रात, बात, छत, भीत, लू, बालू, दारू, सरसों, खड़ाऊँ, प्यास, वास, साँस आदि।
4. भाषा, बोली और लिपियों के नाम स्त्रीलिंग होते हैं।जैसे-हिन्दी, संस्कृत, देवनागरी, पहाड़ी, तेलुगु पंजाबी गुरुमुखी।
5. जिन शब्दों के अंत में इया आता है वे स्त्रीलिंग होते हैं।जैसे-कुटिया, खटिया, चिड़िया आदि।
6. नदियों के नाम स्त्रीलिंग होते हैं।जैसे-गंगा, यमुना, गोदावरी, सरस्वती आदि।
7. तारीखों और तिथियों के नाम स्त्रीलिंग होते हैं।जैसे-पहली, दूसरी, प्रतिपदा, पूर्णिमा आदि।
8. पृथ्वी ग्रह स्त्रीलिंग होते हैं।
9. नक्षत्रों के नाम स्त्रीलिंग होते हैं।जैसे-अश्विनी, भरणी, रोहिणी आदि।

Articles Tegs :-

uppcl office assistant 2017,uppcl book for office assistant,How to prepare UPPCL Office Asst.,Prepration strategy of UPPCL,UPPCL office assistant prepration plan,UPPCL office assistant syllabus,UPPCL preparation,How to prepare UPPCL stenographer,uppcl,uppcl jobs,Hindi,HINDI for uppcl,Hindi up si,Hindi movie si,Hindi highcourt,Hindi RRB po,Hindi RRB CLERK,Hindi preparation for all competitive exam,

Share:

सर्वनाम (Sarvnam) Sarvnam Ke Bhed (सर्वनाम के भेद)

Sarvnam Ke Bhed (सर्वनाम के भेद) :-
सर्वनाम :-

सर्वनाम की परिभाषा :-

सर्वनाम-संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द को सर्वनाम कहते है। संज्ञा की पुनरुक्ति को दूर करने के लिए ही सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है। जैसे-मैं, हम, तू, तुम, वह, यह, आप, कौन, कोई, जो आदि।

सर्वनाम के भेद :-


सर्वनाम के छह भेद हैं-
1. पुरुषवाचक सर्वनाम।
2. निश्चयवाचक सर्वनाम।
3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम।
4. संबंधवाचक सर्वनाम।
5. प्रश्नवाचक सर्वनाम।
6. निजवाचक सर्वनाम।

1. पुरुषवाचक सर्वनाम :-

जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता या लेखक स्वयं अपने लिए अथवा श्रोता या पाठक के लिए अथवा किसी अन्य के लिए करता है वह पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाता है।
पुरुषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार के होते हैं-
(1) उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम :- जिस सर्वनाम का प्रयोग बोलने वाला अपने लिए करे, उसे उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे-मैं, हम, मुझे, हमारा आदि।
(2) मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम :- जिस सर्वनाम का प्रयोग बोलने वाला सुनने वाले के लिए करे, उसे मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे-तू, तुम,तुझे, तुम्हारा आदि।
(3) अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम :- जिस सर्वनाम का प्रयोग बोलने वाला सुनने वाले के अतिरिक्त किसी अन्य पुरुष के लिए करे उसे अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे-वह, वे, उसने, यह, ये, इसने, आदि।

2. निश्चयवाचक सर्वनाम :-

जो सर्वनाम किसी व्यक्ति वस्तु आदि की ओर निश्चयपूर्वक संकेत करें वे निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। इनमें ‘यह’, ‘वह’, ‘वे’ सर्वनाम शब्द किसी विशेष व्यक्ति आदि का निश्चयपूर्वक बोध करा रहे हैं, अतः ये निश्चयवाचक सर्वनाम है।

3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम :-

जिस सर्वनाम शब्द के द्वारा किसी निश्चित व्यक्ति अथवा वस्तु का बोध न हो वे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। इनमें ‘कोई’ और ‘कुछ’ सर्वनाम शब्दों से किसी विशेष व्यक्ति अथवा वस्तु का निश्चय नहीं हो रहा है। अतः ऐसे शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।

4. संबंधवाचक सर्वनाम :-

परस्पर एक-दूसरी बात का संबंध बतलाने के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग होता है उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। इनमें ‘जो’, ‘वह’, ‘जिसकी’, ‘उसकी’, ‘जैसा’, ‘वैसा’-ये दो-दो शब्द परस्पर संबंध का बोध करा रहे हैं। ऐसे शब्द संबंधवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।

5. प्रश्नवाचक सर्वनाम :-

जो सर्वनाम संज्ञा शब्दों के स्थान पर तो आते ही है, किन्तु वाक्य को प्रश्नवाचक भी बनाते हैं वे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
जैसे-क्या, कौन आदि।इनमें ‘क्या’ और ‘कौन’ शब्द प्रश्नवाचक सर्वनाम हैं, क्योंकि इन सर्वनामों के द्वारा वाक्य प्रश्नवाचक बन जाते हैं।

6. निजवाचक सर्वनाम :-

जहाँ अपने लिए ‘आप’ शब्द ‘अपना’ शब्द अथवा ‘अपने’ ‘आप’ शब्द का प्रयोग हो वहाँ निजवाचक सर्वनाम होता है।इनमें ‘अपना’ और ‘आप’ शब्द उत्तम, पुरुष मध्यम पुरुष और अन्य पुरुष के (स्वयं का) अपने आप का बोध करा रहे हैं। ऐसे शब्द निजवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
विशेष-जहाँ केवल ‘आप’ शब्द का प्रयोग श्रोता के लिए हो वहाँ यह आदर-सूचक मध्यम पुरुष होता है और जहाँ ‘आप’ शब्द का प्रयोग अपने लिए हो वहाँ निजवाचक होता है।
सर्वनाम शब्दों के विशेष प्रयोग
(1) आप, वे, ये, हम, तुम शब्द बहुवचन के रूप में हैं, किन्तु आदर प्रकट करने के लिए इनका प्रयोग एक व्यक्ति के लिए भी होता है।
(2) ‘आप’ शब्द स्वयं के अर्थ में भी प्रयुक्त हो जाता है।जैसे-मैं यह कार्य आप ही कर लूँगा।

Articles Tegs :- 
Successcds1,successcds Hindi,successcds videos,successcds education,Sarvanam,sarvanam examples,sarvanam hindi grammar,sarvanam worksheets,sarvanam in hindi,sarvanam ke bhed,sarvanam meaning,sarvanam shabd roop,sarvanam in hindi language,sarvanam ki paribhasha,hindi sarvanam words,hindi pronouns,successcds,hindi grammar,
Share:

क्रिया और क्रिया के भेद (Kriya Aur Kriya ke Bhed in Hindi Grammar)

क्रिया और क्रिया के भेद:-
क्रिया :- 


क्रिया की परिभाषा :-

क्रिया- जिस शब्द अथवा शब्द-समूह के द्वारा किसी कार्य के होने अथवा करने का बोध हो उसे क्रिया कहते हैं।
जैसे-
(1) गीता नाच रही है।
(2) बच्चा दूध पी रहा है।
(3) राकेश कॉलेज जा रहा है।
(4) गौरव बुद्धिमान है।
(5) शिवाजी बहुत वीर थे।
इनमें ‘नाच रही है’, ‘पी रहा है’, ‘जा रहा है’ शब्द कार्य-व्यापार का बोध करा रहे हैं।जबकि ‘है’, ‘थे’ शब्द होने का।इन सभी से किसी कार्य के करने अथवा होने का बोध हो रहा है। अतः ये क्रियाएँ हैं।

धातु :-

क्रिया का मूल रूप धातु कहलाता है।जैसे-लिख, पढ़, जा, खा, गा, रो, पा आदि।इन्हीं धातुओं से लिखता, पढ़ता, आदि क्रियाएँ बनती हैं।

क्रिया के भेद :-

 क्रिया के दो भेद हैं-

(1) अकर्मक क्रिया।
(2) सकर्मक क्रिया।

1. अकर्मक क्रिया :-

जिन क्रियाओं का फल सीधा कर्ता पर ही पड़े वे अकर्मक क्रिया कहलाती हैं।ऐसी अकर्मक क्रियाओं को कर्म की आवश्यकता नहीं होती।अकर्मक क्रियाओं के अन्य उदाहरण हैं-
(1) गौरव रोता है।
(2) साँप रेंगता है।
(3) रेलगाड़ी चलती है।
कुछ अकर्मक क्रियाएँ- लजाना, होना, बढ़ना, सोना, खेलना, अकड़ना, डरना, बैठना, हँसना, उगना, जीना, दौड़ना, रोना, ठहरना, चमकना, डोलना, मरना, घटना, फाँदना, जागना, बरसना, उछलना, कूदना आदि।

2. सकर्मक क्रिया :-

जिन क्रियाओं का फल (कर्ता को छोड़कर) कर्म पर पड़ता है वे सकर्मक क्रिया कहलाती हैं।इन क्रियाओं में कर्म का होना आवश्यक हैं, सकर्मक क्रियाओं के अन्य उदाहरण हैं-
(1) मैं लेख लिखता हूँ।
(2) रमेश मिठाई खाता है।
(3) सविता फल लाती है।
(4) भँवरा फूलों का रस पीता है।
3.द्विकर्मक क्रिया- जिन क्रियाओं के दो कर्म होते हैं, वे द्विकर्मक क्रियाएँ कहलाती हैं।द्विकर्मक क्रियाओं के उदाहरण हैं-
(1) मैंने श्याम को पुस्तक दी।
(2) सीता ने राधा को रुपये दिए।
ऊपर के वाक्यों में ‘देना’ क्रिया के दो कर्म हैं।अतः देना द्विकर्मक क्रिया हैं।

प्रयोग की दृष्टि से क्रिया के भेद :-

प्रयोग की दृष्टि से क्रिया के निम्नलिखित पाँच भेद हैं-

1.सामान्य क्रिया :- 

जहाँ केवल एक क्रिया का प्रयोग होता है वह सामान्य क्रिया कहलाती है।
जैसे-
1. आप आए।
2.वह नहाया आदि।

2.संयुक्त क्रिया :- 

जहाँ दो अथवा अधिक क्रियाओं का साथ-साथ प्रयोग हो वे संयुक्त क्रिया कहलाती हैं।
जैसे-
1.सविता महाभारत पढ़ने लगी।
2.वह खा चुका।

3.नामधातु क्रिया :-

 संज्ञा, सर्वनाम अथवा विशेषण शब्दों से बने क्रियापद नामधातु क्रिया कहलाते हैं।जैसे-हथियाना, शरमाना, अपनाना, लजाना, चिकनाना, झुठलाना आदि।

4.प्रेरणार्थक क्रिया :- 

जिस क्रिया से पता चले कि कर्ता स्वयं कार्य को न करके किसी अन्य को उस कार्य को करने की प्रेरणा देता है वह प्रेरणार्थक क्रिया कहलाती है।ऐसी क्रियाओं के दो कर्ता होते हैं- 
(1) प्रेरक कर्ता- प्रेरणा प्रदान करने वाला।
(2) प्रेरित कर्ता-प्रेरणा लेने वाला।
जैसे-
श्यामा राधा से पत्र लिखवाती है।इसमें वास्तव में पत्र तो राधा लिखती है, किन्तु उसको लिखने की प्रेरणा देती है श्यामा।अतः ‘लिखवाना’ क्रिया प्रेरणार्थक क्रिया है।इस वाक्य में श्यामा प्रेरक कर्ता है और राधा प्रेरित कर्ता।

5.पूर्वकालिक क्रिया :- 

किसी क्रिया से पूर्व यदि कोई दूसरी क्रिया प्रयुक्त हो तो वह पूर्वकालिक क्रिया कहलाती है।जैसे- मैं अभी सोकर उठा हूँ।इसमें ‘उठा हूँ’ क्रिया से पूर्व ‘सोकर’ क्रिया का प्रयोग हुआ है।अतः ‘सोकर’ पूर्वकालिक क्रिया है।
विशेष- पूर्वकालिक क्रिया या तो क्रिया के सामान्य रूप में प्रयुक्त होती है अथवा धातु के अंत में ‘कर’ अथवा ‘करके’ लगा देने से पूर्वकालिक क्रिया बन जाती है।
जैसे-
(1) बच्चा दूध पीते ही सो गया।
(2) लड़कियाँ पुस्तकें पढ़कर जाएँगी।

अपूर्ण क्रिया :-

कई बार वाक्य में क्रिया के होते हुए भी उसका अर्थ स्पष्ट नहीं हो पाता।ऐसी क्रियाएँ अपूर्ण क्रिया कहलाती हैं।जैसे-गाँधीजी थे।तुम हो।ये क्रियाएँ अपूर्ण क्रियाएँ है।अब इन्हीं वाक्यों को फिर से पढ़िए-
गांधीजी राष्ट्रपिता थे।तुम बुद्धिमान हो।
इन वाक्यों में क्रमशः ‘राष्ट्रपिता’ और ‘बुद्धिमान’ शब्दों के प्रयोग से स्पष्टता आ गई।ये सभी शब्द ‘पूरक’ हैं।
अपूर्ण क्रिया के अर्थ को पूरा करने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है उन्हें पूरक कहते हैं।

Articles Tegs :-
Successcds1,successcds Hindi,successcds videos,successcds education,Kriya,Verb Hindi,Hindi Grammar,Learn Hindi Online,Hindi Lessons,Hindi Kriya,hindi verbs,hindi verb to read,hindi meaning of verb,hindi verb list,hindi verb karna,hindi verb dictionary,hindi verb forms,hindi verb grammar,hindi verb hona,hindi verb words,hindi grammar kriya with examples,kriya examples,Kriya video,types of kriya,
Share:

Kal(Tense)-काल - Hindi Grammar

Kal(Tense)-काल - Hindi Grammar :-
काल :- 


क्रिया के जिस रूप से कार्य संपन्न होने का समय (काल) ज्ञात हो वह काल कहलाता है।

काल के भेद :-


काल के निम्नलिखित तीन भेद हैं-
1. भूतकाल।
2. वर्तमानकाल।
3. भविष्यकाल।

1. भूतकाल :-

क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय (अतीत) में कार्य संपन्न होने का बोध हो वह भूतकाल कहलाता है।
जैसे-
(1) बच्चा गया।
(2) बच्चा गया है।
(3) बच्चा जा चुका था।
ये सब भूतकाल की क्रियाएँ हैं, क्योंकि ‘गया’, ‘गया है’, ‘जा चुका था’, क्रियाएँ भूतकाल का बोध कराती है।

भूतकाल के निम्नलिखित छह भेद हैं-
1. सामान्य भूत।
2. आसन्न भूत।
3. अपूर्ण भूत।
4. पूर्ण भूत।
5. संदिग्ध भूत।
6. हेतुहेतुमद भूत।

1.सामान्य भूत :- क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय में कार्य के होने का बोध हो किन्तु ठीक समय का ज्ञान न हो, वहाँ सामान्य भूत होता है।
जैसे-
(1) बच्चा गया।
(2) श्याम ने पत्र लिखा।
(3) कमल आया।

2.आसन्न भूत :- क्रिया के जिस रूप से अभी-अभी निकट भूतकाल में क्रिया का होना प्रकट हो, वहाँ आसन्न भूत होता है।
जैसे-
(1) बच्चा आया है।
(2) श्यान ने पत्र लिखा है।
(3) कमल गया है।

3.अपूर्ण भूत :- क्रिया के जिस रूप से कार्य का होना बीते समय में प्रकट हो, पर पूरा होना प्रकट न हो वहाँ अपूर्ण भूत होता है।
जैसे-
(1) बच्चा आ रहा था।
(2) श्याम पत्र लिख रहा था।
(3) कमल जा रहा था।

4.पूर्ण भूत :- क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि कार्य समाप्त हुए बहुत समय बीत चुका है उसे पूर्ण भूत कहते हैं।जैसे-
(1) श्याम ने पत्र लिखा था।
(2) बच्चा आया था।
(3) कमल गया था।

5.संदिग्ध भूत :- क्रिया के जिस रूप से भूतकाल का बोध तो हो किन्तु कार्य के होने में संदेह हो वहाँ संदिग्ध भूत होता है।जैसे-
(1) बच्चा आया होगा।
(2) श्याम ने पत्र लिखा होगा।
(3) कमल गया होगा।

6.हेतुहेतुमद भूत :- क्रिया के जिस रूप से बीते समय में एक क्रिया के होने पर दूसरी क्रिया का होना आश्रित हो अथवा एक क्रिया के न होने पर दूसरी क्रिया का न होना आश्रित हो वहाँ हेतुहेतुमद भूत होता है।
जैसे-
(1) यदि श्याम ने पत्र लिखा होता तो मैं अवश्य आता।
(2) यदि वर्षा होती तो फसल अच्छी होती।


2. वर्तमान काल :-

क्रिया के जिस रूप से कार्य का वर्तमान काल में होना पाया जाए उसे वर्तमान काल कहते हैं।
जैसे-
(1) मुनि माला फेरता है।
(2) श्याम पत्र लिखता होगा।
इन सब में वर्तमान काल की क्रियाएँ हैं, क्योंकि ‘फेरता है’, ‘लिखता होगा’, क्रियाएँ वर्तमान काल का बोध कराती हैं।

इसके निम्नलिखित तीन भेद हैं-
(1) सामान्य वर्तमान।
(2) अपूर्ण वर्तमान।
(3) संदिग्ध वर्तमान।

1.सामान्य वर्तमान :- क्रिया के जिस रूप से यह बोध हो कि कार्य वर्तमान काल में सामान्य रूप से होता है वहाँ सामान्य वर्तमान होता है।
जैसे-
(1) बच्चा रोता है।
(2) श्याम पत्र लिखता है।
(3) कमल आता है।

2.अपूर्ण वर्तमान :- क्रिया के जिस रूप से यह बोध हो कि कार्य अभी चल ही रहा है, समाप्त नहीं हुआ है वहाँ अपूर्ण वर्तमान होता है।
जैसे-
(1) बच्चा रो रहा है।
(2) श्याम पत्र लिख रहा है।
(3) कमल आ रहा है।

3.संदिग्ध वर्तमान :- क्रिया के जिस रूप से वर्तमान में कार्य के होने में संदेह का बोध हो वहाँ संदिग्ध वर्तमान होता है।
जैसे-
(1) अब बच्चा रोता होगा।
(2) श्याम इस समय पत्र लिखता होगा।

3. भविष्यत काल :-

क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि कार्य भविष्य में होगा वह भविष्यत काल कहलाता है।
जैसे- (1) श्याम पत्र लिखेगा।
(2) शायद आज संध्या को वह आए।
इन दोनों में भविष्यत काल की क्रियाएँ हैं, क्योंकि लिखेगा और आए क्रियाएँ भविष्यत काल का बोध कराती हैं।

इसके निम्नलिखित दो भेद हैं-
1. सामान्य भविष्यत।
2. संभाव्य भविष्यत।

1.सामान्य भविष्यत :- क्रिया के जिस रूप से कार्य के भविष्य में होने का बोध हो उसे सामान्य भविष्यत कहते हैं।जैसे-
(1) श्याम पत्र लिखेगा।
(2) हम घूमने जाएँगे।

2.संभाव्य भविष्यत :- क्रिया के जिस रूप से कार्य के भविष्य में होने की संभावना का बोध हो वहाँ संभाव्य भविष्यत होता है जैसे-
(1) शायद आज वह आए।
(2) संभव है श्याम पत्र लिखे।
(3) कदाचित संध्या तक पानी पड़े।

Articles Tegs :-
SuccessCDs Education,SuccessCDs Hindi,successcds1,SuccessCDs Hindi Grammar,learn hindi Online,learn hindi for free,learn hindi quick,free learn hindi audio,how to learn hindi online,learn hindi youtube,learn hindi quickly,learn hindi grammar,learn hindi,hindi grammar,hindi grammar online,hindi grammar lessons,hindi kaal grammar,kaal hindi grammar,types of tenses in hindi,vartamaan kaal,Learn Hindi Tenses,SuccessCDs Tenses,
Share:

Vachya Aur Vachya ke Bhed Hindi Grammar - वाच्य एवं वाच्य के भेद

वाच्य :-
Vachya Aur Vachya ke Bhed Hindi Grammar - वाच्य एवं वाच्य के भेद :-


वाच्य-क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि वाक्य में क्रिया द्वारा संपादित विधान का विषय कर्ता है, कर्म है, अथवा भाव है, उसे वाच्य कहते हैं।

वाच्य के प्रकार :-


वाच्य के तीन प्रकार हैं-
1. कर्तृवाच्य।
2. कर्मवाच्य।
3. भाववाच्य।

1.कर्तृवाच्य :- क्रिया के जिस रूप से वाक्य के उद्देश्य (क्रिया के कर्ता) का बोध हो, वह कर्तृवाच्य कहलाता है। इसमें लिंग एवं वचन प्रायः कर्ता के अनुसार होते हैं।
 जैसे- 
1.बच्चा खेलता है। 
2.घोड़ा भागता है।
इन वाक्यों में ‘बच्चा’, ‘घोड़ा’ कर्ता हैं तथा वाक्यों में कर्ता की ही प्रधानता है। अतः ‘खेलता है’, ‘भागता है’ ये कर्तृवाच्य हैं।

2.कर्मवाच्य :- क्रिया के जिस रूप से वाक्य का उद्देश्य ‘कर्म’ प्रधान हो उसे कर्मवाच्य कहते हैं। 
जैसे- 
1.भारत-पाक युद्ध में सहस्रों सैनिक मारे गए। 
2.छात्रों द्वारा नाटक प्रस्तुत किया जा रहा है। 
3.पुस्तक मेरे द्वारा पढ़ी गई। 
4.बच्चों के द्वारा निबंध पढ़े गए। 
इन वाक्यों में क्रियाओं में ‘कर्म’ की प्रधानता दर्शाई गई है। उनकी रूप-रचना भी कर्म के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार हुई है। क्रिया के ऐसे रूप ‘कर्मवाच्य’ कहलाते हैं।

3.भाववाच्य :- क्रिया के जिस रूप से वाक्य का उद्देश्य केवल भाव (क्रिया का अर्थ) ही जाना जाए वहाँ भाववाच्य होता है। इसमें कर्ता या कर्म की प्रधानता नहीं होती है। इसमें मुख्यतः अकर्मक क्रिया का ही प्रयोग होता है और साथ ही प्रायः निषेधार्थक वाक्य ही भाववाच्य में प्रयुक्त होते हैं। इसमें क्रिया सदैव पुल्लिंग, अन्य पुरुष के एक वचन की होती है।

वाच्य के प्रयोग :-


प्रयोग तीन प्रकार के होते हैं-
1. कर्तरि प्रयोग।
2. कर्मणि प्रयोग।
3. भावे प्रयोग।

1.कर्तरि प्रयोग :- जब कर्ता के लिंग, वचन और पुरुष के अनुरूप क्रिया हो तो वह ‘कर्तरि प्रयोग’ कहलाता है। जैसे- 
1.लड़का पत्र लिखता है। 
2.लड़कियाँ पत्र लिखती है।
इन वाक्यों में ‘लड़का’ एकवचन, पुल्लिंग और अन्य पुरुष है और उसके साथ क्रिया भी ‘लिखता है’ एकवचन, पुल्लिंग और अन्य पुरुष है। इसी तरह ‘लड़कियाँ पत्र लिखती हैं’ दूसरे वाक्य में कर्ता बहुवचन, स्त्रीलिंग और अन्य पुरुष है तथा उसकी क्रिया भी ‘लिखती हैं’ बहुवचन स्त्रीलिंग और अन्य पुरुष है।

2.कर्मणि प्रयोग :- जब क्रिया कर्म के लिंग, वचन और पुरुष के अनुरूप हो तो वह ‘कर्मणि प्रयोग’ कहलाता है। जैसे- 1.उपन्यास मेरे द्वारा पढ़ा गया। 
2.छात्रों से निबंध लिखे गए। 
3.युद्ध में हजारों सैनिक मारे गए। 
इन वाक्यों में ‘उपन्यास’, ‘सैनिक’, कर्म कर्ता की स्थिति में हैं अतः उनकी प्रधानता है। इनमें क्रिया का रूप कर्म के लिंग, वचन और पुरुष के अनुरूप बदला है, अतः यहाँ ‘कर्मणि प्रयोग’ है।

3.भावे प्रयोग :- कर्तरि वाच्य की सकर्मक क्रियाएँ, जब उनके कर्ता और कर्म दोनों विभक्तियुक्त हों तो वे ‘भावे प्रयोग’ के अंतर्गत आती हैं। इसी प्रकार भाववाच्य की सभी क्रियाएँ भी भावे प्रयोग में मानी जाती है। जैसे- 
1.अनीता ने बेल को सींचा। 
2.लड़कों ने पत्रों को देखा है। 
3.लड़कियों ने पुस्तकों को पढ़ा है। 
4.अब उससे चला नहीं जाता है। 
इन वाक्यों की क्रियाओं के लिंग, वचन और पुरुष न कर्ता के अनुसार हैं और न ही कर्म के अनुसार, अपितु वे एकवचन, पुल्लिंग और अन्य पुरुष हैं। इस प्रकार के ‘प्रयोग भावे’ प्रयोग कहलाते हैं।

वाच्य परिवर्तन :-


1.कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य बनाना-
(1) कर्तृवाच्य की क्रिया को सामान्य भूतकाल में बदलना चाहिए।
(2) उस परिवर्तित क्रिया-रूप के साथ काल, पुरुष, वचन और लिंग के अनुरूप जाना क्रिया का रूप जोड़ना चाहिए।
(3) इनमें ‘से’ अथवा ‘के द्वारा’ का प्रयोग करना चाहिए। जैसे-
कर्तृवाच्य कर्मवाच्य
1.श्यामा उपन्यास लिखती है। श्यामा से उपन्यास लिखा जाता है।
2.श्यामा ने उपन्यास लिखा। श्यामा से उपन्यास लिखा गया।
3.श्यामा उपन्यास लिखेगी। श्यामा से (के द्वारा) उपन्यास लिखा जाएगा।

2.कर्तृवाच्य से भाववाच्य बनाना-
(1) इसके लिए क्रिया अन्य पुरुष और एकवचन में रखनी चाहिए।
(2) कर्ता में करण कारक की विभक्ति लगानी चाहिए।
(3) क्रिया को सामान्य भूतकाल में लाकर उसके काल के अनुरूप जाना क्रिया का रूप जोड़ना चाहिए।
(4) आवश्यकतानुसार निषेधसूचक ‘नहीं’ का प्रयोग करना चाहिए। जैसे-
कर्तृवाच्य भाववाच्य
1.बच्चे नहीं दौड़ते। बच्चों से दौड़ा नहीं जाता।
2.पक्षी नहीं उड़ते। पक्षियों से उड़ा नहीं जाता।
3.बच्चा नहीं सोया। बच्चे से सोया नहीं जाता।

Articles Tegs :-
video,lectures,and,hindi,hindi vayakaran,vyakaran,IX,Xth,Hindi Grammar,hindi,grammar,voice,vaachya,active voice,passive voice,mitela,r.k.jha,rkjha,SuccessCDs Education,SuccessCDs Hindi,successcds1,SuccessCDs Hindi Grammar,learn hindi Online,learn hindi for free,learn hindi quick,free learn hindi audio,how to learn hindi online,learn hindi youtube,learn hindi quickly,learn hindi grammar,learn hindi,hindi grammar,hindi grammar online,hindi grammar lessons,vachya hindi,hindi vyakaran vachya,vachya in hindi,vachya parivartan in hindi,vachya meaning,types of vachya,vachya (voice),
Share:

सूरदास का जन्म-काल (Surdas Biography in Hindi  )

सूरदास का जन्म-काल :-

Surdas Biography in Hindi :-

सूरदास का जन्म :-

सूरदास की जन्मतिथि एवं जन्मस्थान के विषय में विद्वानों में मतभेद है।"साहित्य लहरी' सूर की लिखी रचना मानी जाती है। इसमें साहित्य लहरी के रचना-काल के सम्बन्ध में निम्न पद मिलता है -

मुनि पुनि के रस लेख ।
दसन गौरीनन्द को लिखि सुवल संवत् पेख ।।

इसका अर्थ विद्वानों ने संवत् १६०७ वि० माना है, अतएव "साहित्य लहरी' का रचना काल संवत् १६०७ वि० है। इस ग्रन्थ से यह भी प्रमाण मिलता है कि सूर के गुरु श्री बल्लभाचार्य थे -

सूरदास का जन्म सं० १५३५ वि० के लगभग ठहरता है, क्योंकि बल्लभ सम्प्रदाय में ऐसी मान्यता है कि बल्लभाचार्य सूरदास से दस दिन बड़े थे और बल्लभाचार्य का जन्म उक्त संवत् की वैशाख् कृष्ण एकादशी को हुआ था।इसलिए सूरदास की जन्म-तिथि वैशाख शुक्ला पंचमी, संवत् १५३५ वि० समीचीन जान पड़ती है।अनेक प्रमाणों के आधार पर उनका मृत्यु संवत् १६२० से १६४८ वि० के मध्य स्वीकार किया जाता है।

रामचन्द्र शुक्ल जी के मतानुसार सूरदास का जन्म संवत् १५४० वि० के सन्निकट और मृत्यु संवत् १६२० वि० के आसपास माना जाता है।

श्री गुरु बल्लभ तत्त्व सुनायो लीला भेद बतायो।

सूरदास की आयु "सूरसारावली' के अनुसार उस समय ६७ वर्ष थी। 'चौरासी वैष्णव की वार्ता' के आधार पर उनका जन्म रुनकता अथवा रेणु का क्षेत्र (वर्तमान जिला आगरान्तर्गत) में हुआ था। मथुरा और आगरा के बीच गऊघाट पर ये निवास करते थे। बल्लभाचार्य से इनकी भेंट वहीं पर हुई थी। "भावप्रकाश' में सूर का जन्म स्थान सीही नामक ग्राम बताया गया है।वे सारस्वत ब्राह्मण थे और जन्म के अंधे थे।"आइने अकबरी' में (संवत् १६५३ वि०) तथा "मुतखबुत-तवारीख' के अनुसार सूरदास को अकबर के दरबारी संगीतज्ञों में माना है।

सूरदास का जन्म स्थान :-

अधिक विद्वानों का मत है कि सूर का जन्म सीही नामक ग्राम में एक निर्धन सारस्वत ब्राह्मण परिवार में हुआ था।बाद में ये आगरा और मथुरा के बीच गऊघाट पर आकर रहने लगे थे।

खंजन नैन रुप मदमाते ।
अतिशय चारु चपल अनियारे,
पल पिंजरा न समाते ।।
चलि - चलि जात निकट स्रवनन के,
उलट-पुलट ताटंक फँदाते ।
"सूरदास' अंजन गुन अटके,
नतरु अबहिं उड़ जाते ।।

क्या सूरदास अंधे थे ?

सूरदास श्रीनाथ भ की "संस्कृतवार्ता मणिपाला', श्री हरिराय कृत "भाव-प्रकाश", श्री गोकुलनाथ की "निजवार्ता' आदि ग्रन्थों के आधार पर, जन्म के अन्धे माने गए हैं।लेकिन राधा-कृष्ण के रुप सौन्दर्य का सजीव चित्रण, नाना रंगों का वर्णन, सूक्ष्म पर्यवेक्षणशीलता आदि गुणों के कारण अधिकतर वर्तमान विद्वान सूर को जन्मान्ध स्वीकार नहीं करते।

श्यामसुन्दरदास ने इस सम्बन्ध में लिखा है - ""सूर वास्तव में जन्मान्ध नहीं थे, क्योंकि श्रृंगार तथा रंग-रुपादि का जो वर्णन उन्होंने किया है वैसा कोई जन्मान्ध नहीं कर सकता।'' डॉक्टर हजारीप्रसाद द्विवेदी ने लिखा है - ""सूरसागर के कुछपदों से यह ध्वनि अवश्य निकलती है कि सूरदास अपने को जन्म का अन्धा और कर्म का अभागा कहते हैं, पर सब समय इसके अक्षरार्थ को ही प्रधान नहीं मानना चाहिए।

Articles Tegs :-
surdas,surdas ke dohe,surdas ke bhajan,surdas bhajans,surdas songs,bhakti songs,bhajan,aarti,aarti songs,devotional songs,bhakti songs hindi,bhajan hindi,
Share:

Followers

Blogger templates

Popular Post

Labels

Wikipedia

Search results

Blog Archive