जय श्री गणेश

भारत के राष्ट्रीय चिह्न (Bharat ke Rashtriya chinh) और प्रतीक ( Prateek )

सामान्य ज्ञान के बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न और लेख। 🙌जय श्री गणेश 🙌

भारत के राष्ट्रीय चिह्न (Bharat ke Rashtriya chinh) और प्रतीक ( Prateek ) :-

इस लेख में आप  भारत के राष्ट्रीय चिह्न (Bharat ke Rashtriya chinh) और प्रतीक ( Prateek )के बारेे में एक वीडियो देखोंगे जो कि आप को नीचे मिलेगा।

हम वीडियो इस लिए बनते है। क्योंकि सभी को पढ़ना ज्यादा अच्छा नही लगता। वह सुनना पसंद करते है। इस लिये हम सामान्य ज्ञान से संबंधित वीडियो बनते है। वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करिये।


आप को हमारा वीडियो कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताना। 
आप हमारे Youtube Channel को यह पर क्लिक करके Subscribe कर सकते है। 

Article Tegs :-                                                        

national symbol of india in hindi,.               
national symbol of india in hindi language






Share:

भारत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां

सामान्य ज्ञान के बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न और लेख। 🙌जय श्री गणेश 🙌




इस लेेेख में आप इस नीचे आप को एक वीडियो मिलेगा। जिसमे सामान्य ज्ञान से भारत के बारे मे महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेगी।

हम वीडियो इस लिये बनते है। क्योंकि लोगों को पढ़ना ज्यादा अच्छा नही लगता। वह सुनना पसंद करते है।

तो चली देख लेते है इस वीडियो को।



Share:

श्रीमती भीखाजी जी रूस्तम कामा (मैडम कामा) की जीवनी 

इस लेख में हम श्रीमती भीखाजी जी रूस्तम कामा (मैडम कामा) की जीवनी के बारे में जान सकते है। 


 जीवनी (Biography) :- 
 श्रीमती भीखाजी जी रूस्तम कामा (मैडम कामा) |  (24 सितंबर 1861 se 13 अगस्त 1936) मैडम कामा भारतीय मूल की फ्रांसीसी नागरिक थीं जिन्होने लन्दन, जर्मनी तथा अमेरिका का  भ्रमण कर भारत की स्वतंत्रता के पक्ष में माहौल बनाया। वे जर्मनी के स्टटगार्ट नगर में 22 अगस्त 1907 में हुई सातवीं
अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस में तिरंगा फहराने के लिए सुविख्यात हैं। उस समय तिरंगा वैसा नहीं था जैसा आज है।

 उनके द्वारा पेरिस से प्रकाशित "वन्देमातरम्" पत्र प्रवासी भारतीयों में काफी लोकप्रिय हुआ। 1909 में जर्मनी के स्टटगार्ट में हुयी अन्तर्राष्ट्रीय सोशलिस्ट कांग्रेस में मैडम भीकाजी कामा ने कहा कि - ‘‘भारत में ब्रिटिश शासनजारी रहना मानवता के नाम पर कलंक है। एक महान देश भारत के हितों को इससे भारी क्षति पहुँच रही है।’’ उन्होंने लोगों से भारत को दासता से मुक्ति दिलाने में सहयोग की अपील की और भारतवासियों का आह्वान किया कि - 

  ‘‘आगे बढ़ो,हम हिन्दुस्तानी हैं और हिन्दुस्तान हिन्दुस्तानियों का है।’’

  यही नहीं मैडम भीकाजी कामा ने इस कांफ्रेंस में‘वन्देमातरम्’अंकित भारतीय ध्वज फहरा कर अंग्रेजों को कड़ी चुनौती दी। मैडम भीकाजी कामा लन्दन में दादाभाई नौरोजी की प्राइवेट से क्रेटरी भी रहीं। धनी परिवार में जन्म लेने के बावजूद इस साहसी महिला ने आदर्श औरदृढ़  संकल्प के बल  पर निरापद तथा सुखी जीवन वाले वातावरण को तिलांजलि दे दी और शक्ति के चरमोत्कर्षपर  पहुँचे साम्राज्य के विरुद्ध क्रांतिकारी कार्यों से उपजेखतरों  तथा कठिनाइयों का सामना किया।

 श्रीमती कामा का बहुत बड़ा योगदान साम्राज्यवादके विरुद्ध विश्व जनमत जाग्रत करना तथा विदेशीशासन से मुक्ति के लिए भारत की  इच्छा को दावे केसाथ प्रस्तुत करना था। भारत की स्वाधीनता के लिए लड़ते हुए उन्होंने लंबीअवधि  तक निर्वासित जीवन बिताया था। तथ्यों केमुताबिक भीकाजी हालांकि अहिंसा में विश्वास रखती थींलेकिन उन्होंने अन्यायपूर्ण हिंसा के विरोध का आह्वानभी किया था। उन्होंने स्वराज के लिए आवाज उठाई  और नारा दिया−  आगे बढ़ो, हम भारत के लिए हैं और भारतभारतीयों के लिए है। 


 जीवन परिचय। :-  
  भीकाजी कामा का जन्म 24 सितम्बर 1861 को बम्बई में एक पारसी परिवार में हुआ था। उनमें लोगों की मददऔर सेवा करने की  भावना कूट−कूट कर भरी थी। वर्ष 1896 में मुम्बई में प्लेग फैलने के बाद भीकाजी ने इसके मरीजों की सेवा की थी। बाद में वह खुद भी इसबीमारी की चपेट में आ गई थीं। इलाज के बाद वह ठीकहो गई थीं लेकिन उन्हें आराम और आगे के इलाज केलिए यूरोप  जाने की सलाह दी गई थी। वर्ष 1902 में वहइसी सिलसिले में लंदन गईं और वहां भी उन्होंने भारतीय स्वाधीनता संघर्ष के लिए काम जारी रखा। भीकाजी नेवर्ष 1905 में अपने सहयोगियों विनायक दामोदरसावरकर और श्यामजी  कृष्ण वर्मा की मदद से भारतके ध्वज का  पहला डिजाइन तैयार किया था।  भीकाजी कामा ने 22 अगस्त 1907 को  जर्मनी में हुई इंटरनेशनल सोशलिस्ट कांफ्रेंस में भारतीयस्वतंत्रता के ध्वज को बुलंद किया था। उस सम्मेलन मेंउन्होंने भारत को अंग्रेजी  शासन से मुक्त करने की अपीलकी थी। उनके तैयार किए गए झंडे से काफी मिलते−जुलते डिजायन को बाद में भारत के ध्वज के रूप में अपनाया गया। वह अपने क्रांतिकारी विचारअपने समाचार-पत्र ‘वंदेमातरम्’ तथा‘तलवार’ में प्रकट करती थीं।   श्रीमती कामा की लड़ाई दुनिया-भर के साम्रज्यवाद के विरुद्ध थी। वह भारत के स्वाधीनता आंदोलन के महत्त्व को खूब समझती थीं, जिसका लक्ष्य  संपूर्ण पृथ्वी से साम्राज्यवाद के प्रभुत्व को समाप्त करना था। उनके सहयोगी उन्हें ‘भारतीय क्रांति की माता’ मानते थे;जबकि अंग्रेज उन्हें कुख्यात् महिला, खतरनाक क्रांतिकारी, अराजकतावादी क्रांतिकारी, ब्रिटिशविरोधी तथा असंगत कहते थे। यूरोप के समाजवादीसमुदाय में श्रीमती कामा का पर्याप्त प्रभाव था। यह उससमय स्पष्ट हुआ जब उन्होंने यूरोपीय पत्रकारों को अपने देश-भक्तों के बचाव के लिए आमंत्रित किया। वह‘भारतीय राष्ट्रीयता की महान पुजारिन’ के नाम से विख्यात थीं। फ्रांसीसी अखबारों में उनका चित्र जोन ऑफ आर्क के साथ आया। यह इस तथ्य की भावपूर्ण अभिव्यक्ति थी कि श्रीमती कामा का यूरोप के राष्ट्रीयतथा लोकतांत्रिक समाज में विशिष्ट  स्थान था।  मैडम भीकाजी कामा ने भारत का पहला झंडा फहराया उसमें हरा,केसरिया तथा लालरंग के पट्टे थे। लाल रंगयह शक्ति का प्रतीक है, केसरिया विजय कातथा हरा रंग साहस एवं उत्साह का प्रतीक है। उसी प्रकार 8कमल के फूल भारतके 8 राज्यों के प्रतीक थे। ‘वन्दे मातरम्’ यहदेवनागरी अक्षरों में झंडे के मध्य में लिखा था। यह झंडा वीर विनायक दामोदर सावरकर और  श्यामजीकृष्ण वर्मा ने अन्य क्रांतिकारियों के साथ मिलकर बनाया था
 1907 ई. में स्टुटगार्ड (जर्मनी) में 'अंतर्राष्ट्रीय समाजवाद सम्मेलन' में मैडम कामा ने तिरंगा झण्डा  फहराया और घोषणा की- यह भारतीय स्वतंत्रता का ध्वज है।इसका जन्म हो चुका है। हिन्दुस्तान के युवा वीरसपूतों के रक्त से यह  पहले ही पवित्र हो चुका है। यहाँ उपस्थित सभी महानुभावों से मेरा निवेदन है कि सबखड़े होकर हिन्दुस्तान की आज़ादी के इस ध्वज की वंदना करें सभी ने खड़े होकर ध्वज वंदना की। मैडमकामा को 'क्रांति-प्रसूता' कहा जाने लगा। भीकाजी द्वारा लहराए गए झंडे में देश के  विभिन्न धर्मों की भावनाओं और संस्कृति को समेटने की कोशिश की गई थी। उसमें इस्लाम, हिंदुत्व और बौद्धमत को  प्रदर्शित करने के लिए हरा, पीला और लालरंग इस्तेमाल किया गया था।

 साथ ही उसमें बीच मेंदेवनागरी लिपि में वंदे मातरम लिखा हुआ था। जर्मनी में फहराया गया वह झंडा वर्तमान में  पुणेकी मराठा एवं केसरी लाइब्रेरी में रखा  हुआ है। प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान उन्हें काफ़ी कष्ट  झेलने पड़े।भारत में उनकी सम्पत्ति जब्त कर ली गई। उन्हें एक देश से दूसरे देश में लगातार भागना पड़ा। वृद्धावस्था में वेभारत लौटी तथा 13 अगस्त, 1936 को बम्बई(वर्तमान मुम्बई) में गुमनामी की हालत में उनका देहांत हो गया।

 ‘‘आगे बढ़ो, हम हिन्दुस्तानी हैं और हिन्दुस्तानहिन्दुस्तानियों का है।’’
Share:

अमीर बनने के लिए 7 सबसे महत्वपूर्ण तरीके



नमस्ते मित्रों। इस article में आप को हम अमीर बनने के लिए 7 सबसे  महत्वपूर्ण तरीके बतायेगे वेसे अभी तक आप ने हमारे चैनल को subscribe नही किया है। तो please आप हमारे चैनल को subscribe कर लीजिए। और साइट में जो घंटी है। उसे भी दबा दो जिससे कि आप को हमारे नए वीडियो की जानकारी मिलती रहेगी। तो चलिए देखते है।






अमीर बनने के लिए 7 सबसे जरुरी नियम |

सबसे पहले आप यह बताइए कि क्या आप अमीर (Rich) बनना चाहते हैं? मुझे पता है कि आपका उत्तर “हाँ” ही होगा।

क्योकि आपकी तरह इस दुनिया का प्रत्येक व्यक्ति अमीर बनना चाहता है और जो अमीर है वह और ज्यादा अमीर बनना चाहता है।



लेकिन अमीर बनने की इतनी चाहत के बाद भी आज दुनिया में अमीर लोग (Rich people) कम और गरीब लोग (Poor people) ज्यादा हैं।

ऐसा क्यों है? 

ऐसा इसीलिए है क्योकि Rich बनने के लिए जिन नियमों (Rules) का ध्यान रखना पड़ता है वह या तो हमें पता नहीं है या हम उन नियमों को जानने के बाद भी उन्हें अपने Life में apply नहीं करते हैं।

दोस्तों! आज मैं आपको Rich बनने के लिए कुछ जरुरी नियम बताऊंगा जिनको यदि आप अपने Life का हिस्सा बना लें तो आप अमीर जरूर बन जाएंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि इन शानदार नियमों को मैंने टी. हार्व एकर (T. Harv Eker) की Famous book से लिया है जिसका नाम है– सीक्रेट्स ऑफ़ द मिलियनेअर माइंड। (Secrets of the Millionaire Mind)

T. Harv Eker ने अपनी इस Book में करोड़पति बनने के 17 सीक्रेट्स (17 Secrets to Become Millionaires) बताये हैं


अमीर बनने के लिए 7 नियम :-
7 Rules To Become Rich :-


इस Book में से मैंने कुछ ऐसे नियमों को पढ़ा जो अमीर बनने के लिए बहुत जरुरी हैं। आइये देखते हैं कि वह नियम कौन से हैं-


1. "हम जिस ब्रह्मांड (Universe) में रहते हैं, वहां का नियम यह है कि जब तक आप यह नहीं दिखा देते कि आप अपने पास की चीजों को संभाल सकते हैं, तब तक आपको और ज्यादा नहीं मिलेगा।” — 


यहाँ T. Harv Eker ने यह बताया है कि आप Rich तभी बन सकते हैं जब आप Rich बनने के योग्य होंगे। अमीर बनने के लिए बहुत से धन की जरुरत होती है।

यदि आपके अंदर बहुत मात्रा में आये धन के प्रबंधन की योग्यता (Ability of Money Management) है तो आप अमीर बनने की योग्यता रखते हैं अर्थात यदि आप बहुत सारे पैसों को सही से संभाल सकते हैं, उसको Manage कर सकते हैं तो आप अमीर जरूर बनेंगे।

लेकिन यदि आप बहुत से पैसों को Manage नहीं कर पाते हो तो आपको इसको Manage करना सीखना होगा।

अमीर बनने के लिए केवल बहुत सा पैसा होना ही काफी नहीं है।

जरुरी यह है कि आप उस धन से और अधिक धन कैसे कमा सकते हैं?

आप कितनी Saving करते हैं?

आप कहाँ और कितना Investment करते हैं?

अगर यह सभी आप सीख गए तो आप Rich बनने के योग्य हो वरना यदि आपके पास बहुत मात्रा में Money आ भी जाए तो जल्द ही आप उसे खर्च कर दोगे या गँवा दोगे।

यदि आप Money को Manage नहीं कर पाते हैं तो पहले छोटी धनराशि को मैनेज करना सीख लो, धीरे-धीरे जितने योग्य आप होते जायेंगे उतनी बड़ी धनराशि आपको मिलती चली जाएगी और जब बड़ी धनराशि को मैनेज करना आपको आ जायेगा तो आप अमीर बन जायेंगे।


2- “एक निश्चित तनखाह पर किसी दूसरे के लिए काम करके तुम कभी अमीर नहीं बन पाओगे। यदि तुम नौकरी करना ही चाहते हो तो यह सुनिश्चित कर लेना की आपको परिणाम के आधार पर भुगतान मिले वरना खुद के लिए काम करो।” — 


यहाँ टी. हार्व एकर ने यह बताया है कि आप खुद को सस्ते में मत बेच दो। एक ऐसी नौकरी, जहाँ आपको हर महीने एक Fix payment मिलता है और जिसमे आप खुद के लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए Work करते हो, इस तरह आप कभी Rich नहीं बन पाओगे।

यदि नौकरी करनी ही है तो ऐसी करो जिसमे आपकी योग्यता (Ability) और आपके द्वारा किये गए कार्य के परिणाम (Result) के हिसाब से आपको पैसे मिलें। यदि ऐसा नहीं होता तो नौकरी छोड़ दीजिये और अपना खुद का काम शुरू कीजिये।

खुद के कार्य में आप अपने काम के परिणाम के आधार पर धन प्राप्त करोगे। जितनी योग्यता आपकी बढ़ती जाएगी उतना ही अधिक धन आप कमाते चले जायेंगे। दुनिया में अधिकतर लोग खुद का कार्य करके अमीर बने हैं।


3- “गरीब लोग कड़ी मेहनत (Hard work) करते हैं और अपना सारा पैसा खर्च कर देते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि उन्हें हमेशा कड़ी मेहनत करनी होती है। अमीर लोग कड़ी मेहनत करते हैं, बचत (Saving) करते हैं और अपने पैसे का निवेश (Investment) कर देते हैं ताकि उन्हें दोबारा मेहनत न करनी पड़े।” — 


यहाँ T. Harv Eker ने यह बताया है कि गरीब हो या अमीर, पैसा कमाने के लिए दोनों मेहनत करते हैं लेकिन कमाए गए पैसों को गरीब लोग खर्च कर देते हैं और पैसे कमाने के लिए फिर दोबारा मेहनत करते हैं।

गरीब लोग न तो कमाए गए पैसों में से बचत करते हैं और न ही अपने पैसे का कहीं निवेश करते हैं।

इसके विपरीत अमीर लोग कमाए गए पैसों को पूरा खर्च नहीं करते बल्कि वह उसमे से कुछ पैसों की बचत करते हैं और कुछ पैसे कही सही जगह पर इन्वेस्ट भी कर देते हैं।

धीरे-धीरे अमीर लोग इतना पैसा इन्वेस्ट कर देते हैं कि अब उन्हें पैसे कमाने के लिए मेहनत करने की जरुरत ही नहीं होती। क्योकि इन्वेस्ट किये गए पैसों से ही इतना Return आता है जो उनकी जरुरत से ज्यादा होता है।

पैसों की Saving करके और उसका सही जगह Investment करके अमीर कैसे बना जाये इसके लिए आप मेरे इस Article को पढ़ सकते हैं– 


4- “अमीर लोग उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जिन्हें वे चाहते हैं जबकि गरीब लोग उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जिन्हें वे नहीं चाहते हैं। एक बार फिर ब्रह्मांड का नियम यह कहता है कि हम जिस चीज पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करते हैं, वह चीज बढ़ती जाती है।” —


यहाँ टी. हार्व एकर ने यह बताया है कि अमीर लोग आने वाले अवसरों (Opportunities) पर अपना ध्यान लगाते हैं, इसीलिए उनके पास बहुत से अच्छे अवसर आते हैं और अवसर आते ही तुरंत उसे पकड़ लेते हैं और उसका भरपूर लाभ लेते हैं।

जबकि गरीब लोग आने वाली बाधाओं (Problems) पर ध्यान लगाते हैं इसीलिए उनके पास बहुत सी बाधाएं आती हैं जिन्हें दूर करते करते उनकी जिंदगी गुजर जाती है लेकिन बाधाएं दूर नहीं होती।

आपको अमीर बनना है तो आप यह सोचें कि किस-किस तरह अमीर बना जा सकता है?

किस तरह हम अपने कमाए पैसों में से बचत कर सकते हैं?

किस तरह हम बचत किये पैसों को इन्वेस्टमेंट में लगा सकते हैं?

यदि आप इन सभी बातों पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे तो यही सभी बातें आपके जीवन में घटित होंगी और यदि यह बातें आपके जीवन में घटित होंगी तो यही आपको अमीर बना देंगी।


5- “दौलत बनाने का सबसे अच्छा और आसान तरीका यह सीखना है कि अमीर लोग यानी पैसों के महारथी पैसों का यह खेल किस तरह खेलते हैं। आपका लक्ष्य उनकी अंदरूनी और बाहरी रणनीतियों की नक़ल करना है।” — 


यहाँ T. Harv Eker ने यह बताया है कि यदि आप पैसे कमाने के बारे में बहुत ज्यादा नहीं सीखना चाहते हैं तो आपके लिए अमीर बनने का सबसे सरल और अच्छा तरीका यह है कि आप अमीर लोगों (Rich persons) की नकल करें।

जैसे कार्य अमीर लोग करते हैं, वैसे ही कार्य आप भी करें।

जैसी मानसिकता अमीर लोगों की होती है, वैसी मानसिकता को आप भी अपना लें।

उनके प्रत्येक तौर-तरीके को आप Copy कर लें तो इस बात की Possibility बहुत अधिक है कि आप Rich बन जायेंगे।

इसके लिए आप पैसों से प्यार करना सीखिए। अमीर लोगों के बारे में अच्छा सोचिये।

पैसों के बारे में आपने जो Negative thinking बना रखी है उसे Positive thinking में बदल लीजिए।

अच्छे अवसरों के बारे में सोचिये। अमीर लोगों से मिलिए, उनके बारे में पढ़िए और सफल और अमीर लोगों की आदतों को अपना लीजिए। फिर देखिये आप भी बहुत जल्द ही अमीर बन जायेंगे।


6- “खुद को दौलत के बर्तन के रूप में देखें। अगर आपका बर्तन छोटा है और पैसा ज्यादा है तो क्या होगा? आप पैसों को गँवा देंगे। अतिरिक्त पैसा आपके बर्तन से छलकने लगेगा और इधर उधर बह जायेगा। आप बर्तन से ज्यादा पैसे पा ही नहीं सकते। इसीलिए आपको खुद को एक बड़ा बर्तन बनाना ही होगा।” — 


यहाँ टी. हार्व एकर ने यह बताया है कि आप खुद को एक ऐसे बर्तन के रूप में मान लें जिसमे पैसा रखा जा सकता है। यदि आप एक छोटा बर्तन बने रहना चाहते हैं तो आपके पास पैसे रखने की जगह कम होगी और आप कम पैसा ही प्राप्त कर पाएंगे।

यदि आप एक बहुत बड़े बर्तन के रूप में खुद को देखते हैं तो जगह ज्यादा होगी और ज्यादा पैसा आएगा।

यह बात ब्रह्मांड के इस नियम पर आधारित है कि ब्रह्मांड खाली जगह को पसंद नहीं करता, उसे तुरंत भर देता है।

अतः यदि आपके पास Money कमाने के लिए जितनी बड़ी सोच (Big thinking) होगी उतने ही अधिक Money आप कमा पाएंगे।

जितना ज्यादा आप धन पर ध्यान केंद्रित करेंगे उतना ही धन आप कमा सकते हैं। जितना ज्यादा बड़ा बर्तन आप बनेंगे, उतना ही आपको धन मिलेगा।

अपनी सोच बड़ी रखिये, बड़ी मात्रा में तो धन आपको मिल ही जायेगा। अतः अपनी सोच 500000 की नहीं 50000000 की बनाइये क्योकि अमीर आप 500000 में नहीं बल्कि 50000000 se ही बन पाएंगे।


7- “अगर आप मानते हैं कि आप काबिल हैं तो आप हैं। अगर आप मानते हैं कि आप काबिल नहीं है तो आप नहीं हैं। दोनों ही तरह से आप अपनी लिखी हुई कहानी या अपनी सोच के अनुसार जीवन जियेंगे।” — 


यहाँ T. Harv Eker ने यह बताया है कि यदि आप खुद को अमीर बनाना चाहते हैं तो आप अमीर बन जायेंगे और यदि आप खुद को अमीर नहीं बनाना चाहते तो आप कभी अमीर नहीं बन पाएंगे।

सब कुछ आपकी सोच (Thinking) पर निर्भर करता है कि Real में आप अपने Life को कहाँ ले जाना चाहते हैं।

दुनिया में सभी को अलग-अलग जीवन मिला है। निर्णय (Decision) आपको करना है कि आप इस जीवन को कैसे जीना चाहते हैं।

अगर आप अपने जीवन को उस रास्ते की ओर मोड़ देते हैं जो अमीरी की तरफ जाता है तो आप अमीर जीवन (Rich Life) जियेंगे।

लेकिन यदि आप उस रास्ते को चुनते हैं जो गरीबी की ओर जाता है तो यह Decision आपका है और इसका Result यह होगा की आप गरीब ही बने रहेंगे और गरीब जीवन (Poor life) जियेंगे।

अतः खुद को बहुत सारे पैसों का मालिक बनने की योग्यता हासिल करने के बारे में सोचे। आप Rich बन जायेंगे।


Share:

रासायनिक पदार्थो के रासायनिक नाम एवं सूत्र (Chemical substances Chemical name and formula) :-


नमस्ते मित्रो। इस लेख में आप सामान्य ज्ञान से  रासायनिक पदार्थो के रासायनिक नाम एवं सूत्र  के महत्वपूर्ण  38 प्रश्न मिलेंगे। तो चलिए देखते हैं।




रासायनिक पदार्थो के रासायनिक नाम एवं सूत्र (Chemical substances’ Chemical name and formula) :-


1. संगमरमर (Marble) का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर :- कैल्शियम कार्बोनेट ( CaCO3 )

2. अम्लराज का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – अम्लराज (3HCL+ HNO3)

3. भारी जल (Heavy Water) का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – ड्यूटेरियम ऑक्साइड (D2O)

4. चीनी (Sugar) का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – सुक्रोज ( C12H22O11 )

5. मार्श गैस (Marsh Gas) का रासायनिक नाम क्याहै?
उत्तर – Methane (CH4)

6. हाइपो (Hypo) का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – सोडियम थायोसल्फेट – ( Na2S2O3 . 5H2O )

7. लाफिंग गैस (Laughing Gas) का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – नाइट्रस ऑक्साइड  ( N2O )

8. ब्लीचिंग पाउडर (Bleaching Powder) कारासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – कैल्शियम हाइपोक्लोराइट  ( Ca(CIO)2)

9. बालू (sand) का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – सिलिकॉन ऑक्साइड  (SiO2)

10. चाइना व्हाइट (China White) का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – जिंक ऑक्साइड (ZnO)

11. एल्कोहॉल (Alcohol) का रासायनिक नाम
क्या है?
उत्तर – इथाइल एल्कोहॉल  (C2H5OH)

12. कॉस्टिक सोडा (Caustic Soda) का रासायनिकनाम क्या है?
उत्तर – सोडियम हाइड्रॉक्साइड  (NaOH)

13. धावन सोडा (Washing Soda) का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – सोडियम कार्बोनेट (Na2Co3 . 10H2O)

14. प्लास्टर ऑफ पेरिस (Plaster of Paris) का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – कैल्शियम सल्फेट हाफ हाइड्रेट (CaSo4)2 H2O)

15. चिली साल्टपीटर (Chile Saltpetre) का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – सोडियम नाइट्रेट  (NaNO3)

16. सुहागा का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – बोरेक्स (Na2B4O7 . 10H2O)

17.  फिटकरी (Alum) का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर –पोटेशियम अल्यूमीनियम सल्फेट (K2SO4Al2 (SO4)3 24H2O)

18. – नीला थोथा (Blue Vitriol) या तूतिया का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – कॉपर सल्फेट (CuSO4 . 7H2O)

19. – शुष्क बर्फ (Dry Ice) का रासायनिक नाम क्याहै?
उत्तर – ठोस कार्बन डाइ ऑक्साइड (CO2)

20. जिप्सम (Gypsum) का रासायनिक  नाम क्या है?
उत्तर – कैल्शियम सल्फेट (CaSo4 . 2H2O)

21. – उजला थोथा (White Vitriol) का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – जिंक सल्फेट  (ZnSO4)

22. – हरा कसीस (Green Vitriol) का रासायनिकनाम क्या है?
उत्तर – फेरस सल्फेट (FeSO4 . 7H2O)

23.  कली चूना का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – कैल्शियम ऑक्साइड  (CaO)

24. सिंदूर (cinabar) का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – मरक्यूरिक सल्फाइड  (HgS)

25. शोरे के अम्ल का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – नाइट्रिक एसिड – Nitric Acid (HNO3)

26. नमक (Salt) के अम्ल (Acid) का रासायनिक नामक्या है?
उत्तर – हाइड्रोक्लोरिक एसिड  (HCl)

27. नौसादर (Nushadir salt) का रासायनिक नामक्या है?
उत्तर – अमोनियम क्लोराइड  (NH4Cl)

28. भखरा चूना (Slaked Lime) का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड (Ca(OH)2)

29. – गंधक (Sulphur) के अम्ल का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – सल्फ्यूरिक एसिड  (H2SO4)

30. श्वेत पोटाश (White Potash) का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – पोटेशियम क्लोरेट  (KclO3)

31. – ग्लोबर लवण का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – सोडियम सल्फेट (Na2SO4 . 10H2O)

32.  कॉस्टिक पोटाश (Caustic Potash) का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – पेटिशियम हाइ ड्रॉक्साइड  (KOH)

33. – साल्ट केक का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – सोडियम सल्फेट (Na2SO4)

34. गैलेना (Galena) का रासायनिक नाम  क्या है?
उत्तर – लेड सल्फाइड (PbS)

35. साधारण नमक (Common Salt) का रासायनिकनाम क्या है?
उत्तर – सोडियम क्लोराइड  (NaCl)

36.  टी. एन. टी. (T.N.T.) का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – ट्राई नाइट्रोटॉल्विन (C6H2CH3(NO2)3)

37. खाने के सोडा (Edible Soda) का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – सोडियम बाइकार्बोनेट  (NaHCO3)

38. शोरा (Saltpetre) का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – पोटेशियम नाइट्रेट  (KNO3)




अगर आप इस लेख का वीडियो देखना चाहते हो। तो इस लिंक पर क्लिक कर के देख। सकते हो।

https://youtu.be/h0uWCGX5P-8

Share:

Followers

Blogger templates

Popular Post

Labels