जय श्री गणेश

भारत में प्रथम महिला से संबंधित महत्वपूर्ण 60 प्रश्न

भारत में प्रथम महिला से संबंधित महत्वपूर्ण 60 प्रश्न :-


1. वह भारतीय महिला जिन्हें B.B.C. इन्टरनेट सर्विस ने इस सहस्त्राब्दि की महानतम महिला घोषित किया? 
उत्तर :– इंदिरा गांधी

2. अन्तर्संसदीय मंच की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन बनी थी?
उत्तर :– डॉक्टर नजमा हेपतुल्ला

3. भारत की प्रथम महिला जिसे U N O ने रेस अगेन्स्ट् पॉवर्टी अवार्ड 1998 के लिए चुना गया? 
उत्तर :– फातिमा बीबी

4. भारत की प्रथम महिला जिसे प्रथम यास्मीन पुरस्कार दिया गया।
उत्तर :– महाश्वेता देवी

5. वह प्रथम भारतीय महिला पायलट जिसने कारगिल युद्ध में ऑपरेशन विजय में सक्रिय रूप से भाग लिया। 
उत्तर :– गुंजन सक्सेना

6. राजस्थान की प्रथम महिला जो फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में वायु सेना में शामिल हुई।
उत्तर  :– निवेदिता (जयपुर)

7. अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा छात्रवृत्ति पाने वाली प्रथम महिला तैराक कौन थी?
उत्तर :– निशा मिलेट

8. प्रथम भारतीय महिला व्यापारिक पायलट कौन थी?
उत्तर :– हरप्रीत आल्हूबालिया (1988 में)

9. स्नातक बनने वाली प्रथम मुस्लिम महिला कौन थी?
उत्तर :– तय्यबा बेगम

10. भारत की प्रथम महिला न्यूर रीडर कौन थी?
उत्तर :– रोशन मेनन (1947 में)

11. भारत की प्रथम T.V. प्रोड्यूसर कौन थी?
उत्तर :– जय चंदीराम (1970 में)

12. भारत की प्रथम नाभिकीय भौतिकविद् कौन थी?
उत्तर :– डॉक्टर बिधा कोठेकर (1968 में)

13. भारत की प्रथम वन्य प्राणिविद् कौन थी?
उत्तर :– ज्योति मेहता (60 के दशक में)

14. किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला कौन थी?
उत्तर :– श्रीमती रंजना कुमार

15. राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनी थी?
उत्तर :– हेमामालिनी

16. अमरीकी नौसेना में शामिल होने वाली दक्षिण एशिया की पहली महिला कौन थी?
उत्तर :– अनुराधा भगवती

17. भारत की पहली महिला राष्ट्रीय फुटबाल रेफरी बनने का गौरव हासिल करने वाली पहली महिला कौन थी?
उत्तर :– बेतला डी काउथ

18. समाचार-पत्र सम्पादक सम्मेलन की स्थायी समिति की प्रथम महिला सदस्या कौन थी?
उत्तर :– वायलेट अल्वा (1952 में )

19. सी. बी. आई. में प्रथम महिला संयुक्त निदेशक कौन थी?
उत्तर :– अर्चना रामासुन्दरम्

20. प्रथम महिला राजस्व सचिव कौन बनी थी?
उत्तर :– विनीता राय

21. भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारतरत्न’ प्राप्त करने वाली प्रथम महिला गायिका कौन थी?
उत्तर :-– लता मंगेशकर

22. मेयर बनने वाली प्रथम किन्नर कौन थी?
उत्तर :– शबनम मौसी

23. प्रथम परिवार नियोजन स्वास्थ्य केन्द्र संचालक कौन थी?
उत्तर :– आर. डी. कर्वे (बम्बई 1925 में )

24. शान्तिस्वरूप भटनागर पुरस्कार से पुरस्कृत वैज्ञानिक कौन थी?
उत्तर :– सुश्री अशीमा चटर्जी

25. रेलवे बोर्ड में पहली महिला सदस्य कौन थी?
उत्तर :– विजयलक्ष्मी विश्वनाथन

26. भारत की राज्य सभा के लिए नामित/चयनित की जाने वाली प्रथम फिल्म अभिनेत्री कौन थी?
उत्तर :– नरगिस दत्त

27. भारतीय रिजर्व बैंक की प्रथम महिला डिप्टी गवर्नर कौन थी?
उत्तर :– के. जे. उदेशी (2003 में)

28. भारतीय वायुसेना की पहली महिला एयर वाइस मार्शल कौन थी?
उत्तर :– पद्मावती बंदोपाध्याय

29. अंटार्कटिका पर जाने वाली प्रथम महिला डॉक्टर कौन थी?
उत्तर :– डॉक्टर कंवल विल्कू

30. व्यास सम्मान से सम्मानित पहली महिला कौन थी?
उत्तर :– चित्रा मुद्गल (2003 में )

31. राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (National Bank for Agriculture and Rural Development) की पहली महिला अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक कौन बनी थी?
उत्तर :– श्रीमती रंजना कुमार (2003 में)

32. भारत की प्रथम महिला क्रिकेटर जिसने दोहरा शतक बनाया था।
उत्तर :– मिथाली राज (214 रन बनाये थे। अगस्त 2002 में इंग्लैण्ड के विरुद्ध)

33. भारत की प्रथम महिला जो संयुक्त राष्ट्र संघ की नागरिक पुलिस सलाहकार बनी थी।
उत्तर :– किरण बेदी

34. भारत की प्रथम महिला जिसने विम्बलडन की किसी टेनिस प्रतियोगिता में विजय हासिल की थी।
उत्तर :– सानिया मिर्जा (जुलाई 2003 में )

35. विश्व एथलेटिक्स में कोई पदक जीतने वाली भारत की प्रथम महिला एथलीट कौन थी?
उत्तर :– अंजू बॉबी जॉर्ज (अगस्त 2003 में , पेरिस में)

36. इंडियन एयरलाइन्स की प्रथम महिला चैक पायलट कौन बनी थी?
उत्तर :– सुश्री संगीता के. बंगर

37. भारत के किसी राज्य की पहली महिला पुलिस महा-निदेशक कौन बनी थी?
उत्तर  :– कंचन चौधरी भट्टाचार्य (2004 में ) उत्तराखण्ड में 

38. दिल्ली मेट्रो ट्रेन की प्रथम महिला ऑपरेटर कौन बनी थी?
उत्तर :– मीनाक्षी शर्मा

39. भारत की प्रथम महिला लेफ्टिनेंट जनरल कौन थी?
उत्तर :– पुनीता अरोड़ा (सितम्बर 2004 में )

40. भारतीय वायु सेना की पहली महिला एयर मार्शल कौन थी?
उत्तर :– पद्मावती बंदोपाध्याय (अक्टूबर 2004 में)

41. हरियाणा की पहली महिला मुख्य सचिव कौन बनी थी?
उत्तर :– मीनाक्षी आनंद चौधरी

42. झारखण्ड की पहली महिला नेवी ऑफीसर कौन बनी थी?
उत्तर :– पुष्पा पाण्डे

43. झारखण्ड की पहली महिला आर्मी ऑफीसर कौन थी
उत्तर :– देवस्मिता साहू

44. झारखण्ड की पहली महिला फ्लाइंग ऑफीसर कौन थी?
उत्तर :– विष्णु प्रिया

45. उद्योग व्यापार जगत् के संगठन पी. एच. डी. सी. सी. आई. की पहली महिला अध्यक्ष कौन थी?
उत्तर :–  सुष्मा बरलिया (दिसम्बर 2005 में)

46. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पहली अध्यक्ष कौन बनी थी
उत्तर :– शांता सिन्हा

47. राष्ट्रीय उप सुरक्षा सलाहकार प्रथम महिला कौन थी?
उत्तर :– लीला पोणप्पा (अप्रैल 2007 में )

48. भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन थी?
उत्तर :– श्रीमती प्रतिभा पाटिल (2007 में)

49. उत्तराखण्ड की पहली महिला राज्यपाल कौन बनी थी?
उत्तर :– मारग्रेट अल्वा (अगस्त 2009 में)

50. लोक सभा की पहली महिला अध्यक्ष (स्पीकर) कौन बनी थी?
उत्तर :– मीरा कुमार (जून 2009 में)

51. विधान सभा में केवल एक वोट से जीतने वाली मध्य प्रदेश की पहली उम्मीदवार कौन बनी थी?
उत्तर :– नीला वर्मा (भाजपा 2008 में)

52. विश्व जूनियर बैडमिंटन, दो ग्रांड प्रिक्स खिताब, सुपर सीरिज जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी थी?
उत्तर :– सायना नेहवाल

53. विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली तीरंदाज कौन थी?
उत्तर :– डोला बनर्जी (2007 में)

54. उद्योग व्यापार जगत् के संगठन एसोचैम (ASSOCHAM) की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनी थी?
उत्तर :– स्वाति पीरामल (अक्टूबर 2009 में)

55. कौन बनेगा करोड़पति में एक करोड़ रुपये जीतने वाली पहली महिला कौन थी?
उत्तर :– राहत तस्लीम (झारखण्ड, नवम्बर 2010 में)

56. पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन बनी थी?
उत्तर :– ममता बनर्जी (मई 2011में)

57. सातों महाद्वीपों के सर्वोच्च पर्वत शिखरों का सफल आरोहण करने वाली पहली महिला कौन बनी थी?
उत्तर :– प्रेमलता अग्रवाल (मई 2013 में )

58. भारतीय स्टेट बैंक की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला अध्यक्ष कौन बनी थी?
उत्तर :– अरुंधति भट्टाचार्य (अक्टूबर 2013 में)

59. भारतीय महिला बैंक की पहली अध्यक्ष कौन बनी थी?
उत्तर :– ऊषा अनंत सुब्रमण्यम (नवम्बर 2013 में)

60. सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी की पहली महिला महानिदेशक कौन बनी थी?
उत्तर :– अरुणा बहुगुणा (जनवरी 2014 में)


सामान्य ज्ञान के बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न और लेख। 🙌जय श्री गणेश 🙌


Share:

No comments:

Post a Comment

Thanks for Comment
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हिन्दी व्याकरण !! महत्वपूर्ण प्रश्न और लेख !!
��जय श्री गणेश��
आप हमारे Youtube Channel को Subscribe कर सकते हो।
Link पर click कर के :- https://goo.gl/QVq485

Followers

Blogger templates

Popular Post

Labels

Wikipedia

Search results

Blog Archive